चटपटी भेल रेसिपी हिंदी में | Chatpati Bhel recipe in Hindi

चटपटी भेल कैसे बनायें । Chatpati Bhel recipe in Hindi

भेल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और भेल (Chatpati Bhel recipe in Hindi) अगर चटपटी हो तो मजा दोगुना हो जाता है| चलिए आज हम आपको चटपटी भेल बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

चटपटी भेल बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप मुरमुरा, एक उबला हुआ आलू, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, आधा चम्मच चाट मसाला, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, चौथाई चम्मच भूना जीरा पॉउडर, आधा कप मिक्स नमकीन चिवड़ा, आधा कप नमकीन सेव, एक निम्बू, चार चम्मच सरसो का तेल और स्वादनुसार नमक

चटपटी भेल बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में मुरमुरे डालकर धीमी आँच पर भूनें| जब मुरमुरे कुरकुरे हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकालकर प्लेट में रख लें| ठंडे मुरमुरे को एक बाउल में डाल दें|

उसके बाद बाउल में बारीक कटा प्याज, बारीक कटे हुए आलू, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में हल्दी पॉउडर, भूना जीरा पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, चाट मसाला, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, नमकीन चिवड़ा, सेव इत्यादि डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: चना दाल वड़ा रेसपी हिंदी में

उसके बाद बाउल में सरसो का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| बस स्वादिष्ट चटपटी भेल बनकर तैयार हो गई है|

- Advertisement -