चीज से बानी ये खास रेसिपी का स्वाद होता है बड़ा ही लाजवाब, आप भी जाने चीज चिली बनाने की ये रेसिपी और अपने घर पर आजमाएं।

चीज चिली बनाने की रेसिपी | Cheese chilli recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको चीज चिली की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

चिली चीज बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम चीज, दो चम्मच मैदा, दो चम्मच कॉर्न स्टार्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक प्याज, लाल मिर्च पॉउडर, आधी शिमला मिर्च, दो चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच टोमेटो सॉस, एक चम्मच सिरका, तेल और नमक

चीज चिली बनाने का तरीका और रेसिपी

चिली चीज बनाने के लिए सबसे पहले चीज को लगभग एक इंच मोटाई और चौड़ाई के टुकड़ो में काट लें| उसके बाद प्याज और शिमला मिर्च को भी लगभग एक इंच लम्बाई और चौड़ाई के टुकड़ो में काट लें| हरी मिर्च के डंठल तोड़कर लम्बाई में काट लें| फिर एक बाउल लेकर उसमे मैदा, कॉर्न स्टार्च, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

फिर इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा सा घोल बना लें| एक कड़ाही में चीज के टुकड़ो को तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तो चीज के टुकड़ो को मैदा वाले घोल में अच्छी तरह से लपेटकर कड़ाही में डाल दें| टुकड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें, उसके बाद एक प्लेट में निकाल लें| कड़ाही में लगभग एक या चम्मच तेल छोड़कर बाकी तेल निकाल लें|

यह भी पढ़ें: बड़े-बड़े रेस्टुरेंट में महंगे दाम में मिलने वली ब्लैक कॉफी को अब आप अपने घर भी बना सकते हैं, जानें इसे बनाने की खास रेसिपी और आजमाएं।

फिर लहसुन अदरक का पेस्ट और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें| चौड़ाई में कटे हुए प्याज के टुकड़ें डालकर फ्राई कर लें| उसके बाद शिमला मिर्च के टुकड़ें डालकर फ्राई कर लें| फिर उसके बाद तले हुए चीज के टुकड़ें, सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च, टोमेटो सॉस और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| लगभग दो से तीन मिनट तक पकाएं बस चिली चीज बनकर तैयार है| गरमा गर्म चिली चीज का मजा लें|

- Advertisement -