साधारण पकोड़े तो आप आमतौर पर खाते ही हैं, कभी आपने चिकन पकोड़ा आजमाया है? बेहद ही आसानी से इसे बनाने का तरीका यहाँ जाने और घर पर बनायें।

चिकन पकोड़ा बनाने की रेसिपी | Chicken pakora recipe in Hindi

पकोड़े खाना सभी को पसंद होता है, आज हम आपको आसान तरीके से क्रिस्पी चिकन पकोड़ा की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

चिकन पकोड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम चिकन, एक चम्मच मैदा, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच मक्के का आटा, एक चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच हल्दी, आधा चम्मच जीरा पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच विनेगर, एक अंडे का सफ़ेद वाला भाग, नमक और तेल

चिकन पकोड़ा बनाने का तरीका और रेसिपी

चिकन पकड़ा बनाने के लिए सबसे आपको बोनलेस चिकन लेना है, फिर उसके छोटे छोटे टुकड़ें में काट लें| चिकन के छोटे छोटे टुकड़ो को अच्छी तरह से धोकर किसी भगोने में रख लें|

फिर उसमे बेसन, मैदा, धनियाँ पॉउडर, मक्के का आटा, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी, विनेगर और स्वाद अनुसार नमक डाल दें| उसके बाद अंडे का सफ़ेद वाला भाग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| जरुरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके लगभग 10 मिनट के लिए किसी ढक्कन या प्लेट से ढक कर रख दें|

यह भी पढ़ें: रेस्टुरेंट में अच्छे खासे दाम पर मिलने वाले चिकन करी को अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। अपने स्वाद से सभी मांसाहारी लोगों को दीवाना करने वाली इस डिश को आप भी आजमाएं।

फिर एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें, फिर उसमे पकोड़े तलने के लिए तेल डाल कर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तेल में चिकन के पीस एक एक करके डाल दें| माध्यम आंच में चिकन पकोड़े को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें,उसके बाद किसी प्लेट में टिश्यू पेपर लगा कर पकौड़े निकाल लें| गरमा गर्म चिकन पकोड़े टोमेटो और चिली सॉस के साथ परोसें|

- Advertisement -