पराठे कई तरह के होते हैं, लेकिन पालक से बना यह पराठा सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होता है। आप भी इसे अपने घर पर आजमाएं।

पालक परांठा बनाने की रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको पालक परांठा बनने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

पालक परांठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप गेंहू का आटा, दो कप बारीक कटा हुआ पालक, चौथाई चम्मच जीरा, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, तेल, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट और नमक

पालक परांठा बनाने का तरीका और रेसिपी

पालक का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी उबल जाएं तब उसमे बारीक कटा हुआ पालक डालकर दो से तीन मिनट तक उबालें| उसके बाद पालक को पानी में से निकाल कर निचोड़ लें| फिर उसके बाद किसी परात में दो कप गेंहू का आटा छान लें, फिर इस आटे में स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

उसके बाद उबला हुआ पालक, जीरा, अदरक का पेस्ट और दो चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लें| फिर जरूरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें| जब आटा गूंथ जाएं तो लगभग 15 से 20 मिनट के लिए रख दें| जब आटा सेट हो जाएं तो उस आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| फिर उसके बाद उस लोई पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर परांठे के रूप में बेल लें|

यह भी पढ़ें: अचार पसंद करने वालों के लिए नींबू का अचार एक बहुत ही पसंद की जाने वाली रेसिपी है। आप भी इसे बनाने का तरीका यहाँ सीखें और आजमाएं।

एक तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें, जब तवा गर्म हो जाएं तब उस पर बेला हुआ परांठा डाल दें| दोनों तरफ से हल्का सेकने के बाद दोनों तरफ तेल लगा कर परांठे को अलट पलट करके दोनों तरफ से सेंक लें| जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाएं तो किसी प्लेट में परांठे को निकाल लें| पालक का परांठा बनकर तैयार है, गरमा गर्म परांठे को हरे धनिए की चाटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ सर्व करें|

- Advertisement -