एक बेहद ही स्वादिष्ट डिश के रूप में फालूदा हर बच्चे को पसंद आता है। आइसक्रीम के स्वाद के साथ यह सभी के दिलों में बस जाता है, आप भी इसे जरूर आजमाएं।

फालूदा बनाने की रेसिपी | Falooda recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको फालूदा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

फालूदा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
आधा कप फालूदा सेव, एक चम्मच फ्लेक्स सीड्स, चार कप दूध, चीनी, चौथाई कप रूह अफ्ज़ा, दो स्कूप वेनिला आइसक्रीम, दो चम्मच टूटी फ्रूटी और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

फालूदा बनाने का तरीका और रेसिपी

फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में एक चम्मच फ्लेक्स सीड्स को लगभग एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें| फिर एक भगोने में दो कप पानी और एक कप चीनी लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी में चीनी घुल जाएं तब उसमे आधा कप फालूदा सेव डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं|

दो से चार मिनट पकाने के बाद जब सेव नरम हो जाएं तब गैस बंद कर दें| फालूदा सेव को भगोने में से निकाल कर हल्का सा धो लें| अब एक कड़ाही लेकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें, फिर कड़ाही में दूध डालकर पकने दें| धीमी आंच पर दूध को लगभग 10 मिनट तक पका लें| फिर दूध में स्वाद अनुसार चीनी डालकर दो मिनट पकाएं, उसके बाद गैस को बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: सड़कों और गलियों में बहुत ही ज्यादा बिकने वाला एग रोल हर बच्चे और बड़े को पसंद आता है। अब आप इसे बताई गयी विधि के साथ घर पर भी बना सकते हैं, आज ही आजमाएं।

एक गिलास लेकर उसमे रूह अफ्जा डाल दें फिर उसके ऊपर भीगे हुए फ्लेक्स सीड्स डाल दें| उसके बाद पकाया हुआ ठंडा दूध डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें| फिर ऊपर से पके हुए फालूदा सेव डालकर हल्का सा मिला लें| ऊपर से एक स्कूप वेनिला आइसक्रीम डाल दें| टूटी फ्रूटी, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और रूह अफ्ज़ा के साथ गार्निश करके परोसें|

- Advertisement -