चूड़ा मटर रेसिपी हिंदी में | Chura matar recipe in Hindi

चूड़ा मटर कैसे बनायें । Chura matar recipe in Hindi

चूड़ा मटर बनारस की फेमस स्ट्रीट फ़ूड है| चलिए आज हम आपको घर पर चूड़ा मटर (Chura matar recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

चूड़ा मटर बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप चूड़ा, एक कप मटर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, 10 काजू, एक बारीक कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, एक नींबू का रस, दो चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, एक चम्मच चीनी, जरुरत के अनुसार तेल और स्वादनुसार नमक

चूड़ा मटर बनाने का तरीका

चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चूड़ा डाल दें| फिर चूड़ा को दो या तीन बार पानी से धो लें| उसके बाद चूड़ा को 10 मिनट के लिए रख दें| उसके बाद एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में काजू डालकर भून लें|

भूनें हुए काजू को प्लेट में निकाल लें| उसके बाद कड़ाही में आधा चम्मच जीरा, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में मटर के दाने और थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं| चार से पाँच मिनट पकाने के बाद कड़ाही में चीनी, गरम मसाला, काली मिर्च पॉउडर, भीगा हुआ चूड़ा और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: चिली गोबी रेसिपी हिंदी में

दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में नींबू का रस, आधे काजू और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| स्वादिस्ष्ट चूड़ा मटर बनकर तैयार है| चूड़ा मटर को प्लेट में निकाल कर काजू से गार्निश करके परोसें|

- Advertisement -