दही बटाटा पूरी बनाने की विधि । Dahi Batata Puri Recipe in Hindi

दही बटाटा पूरी कैसे बनायें । Dahi Batata Puri Recipe in Hindi

दही बटाटा पूरी (Dahi Batata Puri Recipe in Hindi) एक झटपट बनने वाला और बेहद ही स्वादिष्ट नाश्ता है। यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करते हैं। दही बटाटा पूरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है क्योंकि इसे तैयार करने में आलू, काला चना और मूंग डाला जाता है। इसमें डाले जाने वाली मसालेदार दही इसे स्वाद में लाजवाब बनाती है। तो, इस रेसिपी को अपने घर पर जरूर ट्राई करें।

[table id=12 /]

- Advertisement -

दही बटाटा पूरी बनाने की विधि

सबसे पहले उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर प्याले में निकाल लीजिए। उसके बाद उबले हुए काले चने और मूंग डाल दीजिए, फिर स्वादानुसार नमक और चाट मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद दही में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार चाट मसाला डालिये और इसे अच्छे से मिला लीजिये।

अब अपनी जरूरत के अनुसार गोलगप्पे लें और इसे ऊपर से हल्का सा तोड़ लें। इसके बाद इसे हमने जो मिश्रण तैयार किया है उससे भरें। ध्यान रहे की आपको दही को अच्छी तरह से फेंट लेना है। इसके बाद इस पर हरी चटनी डालें और गोलगप्पे को दही के मिश्रण से पूरी तरह भर दीजिये।

यह भी पढ़ें: दही बड़े बनाने की विधि

इसके बाद दही बटाट पुरी के ऊपर भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। और इसे सेव और धनिया पत्ती से गार्निश करें। आपकी दही बटाटा पूरी परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -