दही भिंडी रेसिपी हिंदी में | Dahi bhindi recipe in Hindi

दही भिंडी कैसे बनायें | Dahi bhindi recipe in Hindi

भिंडी की सब्जी तो आने बहुत बार खाई होगी लेकिन आज हम आपको दही भिंडी बनाने की रेसिपी बता रहे है| दही भिंडी (Dahi bhindi recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है|

- Advertisement -
   

दही भिंडी बनाने के लिए जरूरी सामान
250 ग्राम भिंडी, दो माध्यम आकार की प्याज, दो टमाटर, दो या तीन करीक कटी हुई हरी मिर्च, लगभग 150 ग्राम दही, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी मिर्च, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, नमक, तेल, चौथाई चम्मच गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

दही भिंडी बनाने का तरीका

दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो कर आगे और पीछे से काट लें| उसके बाद भिंडी को लंबाई में काट लें| एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में भिंडी डाल कर दो से तीन मिनट फ्राई कर लें| फ्राई की हुई भिंडी को एक लेट में निकाल लें|

कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हुआ प्याज और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर भूने| उसके बाद कड़ाही में लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर भून लें| दो मिनट भूनने के बाद कड़ाही में दही डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: छोले की सब्जी रेसिपी हिंदी में

मसाले को बीच बीच में चलाते हुए पकाएं| जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब कड़ाही में पहले से फ्राई की हुई भिंडी डाल दें| करछी की मदद से सब चीजों को मिक्स करते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं| फिर भिंडी में गर्म मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल कर मिक्स कर लें| दही भिंडी बनकर तैयार हो गई है गैस बंद कर दें| गरमा गर्म दही भिंडी को रोटी या परांठो के साथ सर्व करें|

- Advertisement -