आटा और कुछ मामूली सी सामग्री के साथ अब अपने घर पर झटपट बना सकते हैं स्वादिष्ट आलू का परांठा, जानें इसकी विधि और कभी भी आजमाएं।

आलू का परांठा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Delicious Aloo ka paratha recipe in Hindi

आज हम आपको आलू का परांठा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

आलू का परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग चार कप गेहूं का आटा, छह मध्यम आकार के आलू, एक चम्मच धनियाँ पाउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, नमक और तेल

आलू का परांठा बनाने का तरीका और विधि

आलू का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कूकर में एक गिलास पानी और आलू डालकर उबलने के लिए रख दें| दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें, कूकर का प्रेशर निकलने दें| जब आलू ठंडे हो जाएं तब उन्हें छीलकर बारीक पीस लें| फिर एक बाउल में पीसे हुए आलू, लाल मिर्च पॉउडर, अमचूर पॉउडर, गरम मसाला, धनियाँ पॉउडर, बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

किसी बर्तन में आटा छान लें| फिर आटे में दो चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूँथ लें| आटा गूंथने के बाद आटे को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दें| फिर आटे में से थोड़ा आटा लेकर लोई बना लें| लोई को थोड़ा सा बेलें फिर उसके बाद लोई में थोड़ा सा तेल लगाएं| लोई में आलू के मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लोई के अंदर रख कर लोई को चारों तरफ से बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा किसी झंझट के अब अपने घर पर भी बना सकते हैं ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

फिर उसके बाद लोई को बेलन की मदद से बेल लें| एक तवा लेकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब तवे पर बेला हुआ परांठा डाल दें| परांठा जब हल्का सिक जाएं तब उस पर दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें| बस आलू का परांठा बनकर तैयार है, गरमा गर्म परांठे को दही, अचार या सब्जी के साथ परोसें|

- Advertisement -