स्वादिष्ट वेज कबाब रेसिपी कैसे बनायें | Delicious Veg kabab recipe in Hindi
कबाब खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते है| वेज कबाब (Delicious Veg kabab recipe in Hindi) खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होते है| चलिए आज हम आपको वेज कबाब बनाने की रेसिपी बता रहे है|
स्वादिष्ट वेज कबाब रेसिपी हिंदी में
आलू | दो |
गाजर | एक |
बीन्स | पांच |
स्वीट कॉर्न | दो चम्मच |
मटर के दाने | दो चम्मच |
बारीक घिसी हुई गोभी | दो चम्मच |
कॉर्न फ्लोर | चौथाई कप |
कश्मीरी लाल मिर्च पॉउडर | आधा चम्मच |
गरम मसाला | आधा चम्मच |
जीरा पॉउडर | चौथाई चम्मच |
अमचूर पॉउडर | आधा चम्मच |
बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ | दो चम्मच |
कसूरी मैथी | एक चम्मच |
ब्रेड क्रम्ब्स | दो चम्मच |
तेल और नमक |
वेज कबाब बनाने का तरीका
वेज कबाब बनाने के लिए सभी सब्जियों को पानी से अच्छी तरह से धोकर और छीलकर बारीक काट लें| फिर एक कूकर में दो कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कूकर में एक स्टैंड रख दें| एक बर्तन में सभी बारीक कटी हुई सब्जियाँ और थोड़ा सा नमक डालकर कूकर बंद कर दें|
तीन से चार सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें| उबली हुई सब्जियों को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें| सब्जियों के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें| फिर बाउल में चौथाई कप कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स कर लें| फिर बाउल में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर पॉउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनियाँ पॉउडर, कसूरी मेथी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें|
उसके बाद बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| थोड़ा सा तेल हाथो में लेकर हाथ को चिकना कर लें| बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर बेलनाकार आकार में रोल बना लें| फिर इस रोल में एक आइसक्रीम लगाकर कबाब बना लें| नॉनस्टिक तवे पर दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|
यह भी पढ़ें: जलजीरा रेसिपी हिंदी में
तेल गर्म होने पर कबाब डालकर मध्यम आँच पर भून लें| जब कबाब चारो तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट वेज कबाब बनकर तैयार है| वेज कबाब पर चाट मसाला छिड़क कर हरी चटनी के साथ सर्व करें|