कई तरह की सब्जियों के साथ बनने वाला यह वेजिटेबल परांठा आपकी सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है, साथ ही बेहद ही स्वादिष्ट भी होता है, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

स्वादिष्ट वेजिटेबल परांठा रेसिपी हिंदी में । Delicious Vegetable paratha recipe in Hindi

वेजिटेबल परांठा (Vegetable paratha recipe in Hindi) खाने में टेस्टी होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। चलिए अब हम आपके साथ घर पर वेजिटेबल परांठा बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है।

- Advertisement -
   

वेजिटेबल परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेहूँ का आटा, दो आलू, एक बारीक कटी हुई गाजर, आधा कप बारीक कटी हुई फूल गोभी, दस बारीक कटी हुई बीन्स, आधा कप मटर के दाने, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच अमचूर पॉउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो चुटकी हींग, एक कप मैश हुआ पनीर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

वेजिटेबल परांठा बनाने का तरीका

वेजिटेबल परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटा, दो चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जरुरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। उसके बाद गूंथे हुए आटे को 20 मिनट एक लिए ढककर रख दें।

कूकर में बारीक कटा हुआ आलू, बारीक कटी हुई गाजर, फूल गोभी, मटर के दाने, बीन्स, दो कप पानी और आधा चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। चार सिटी लगाने के बाद गैस को बंद कर दें। ठंडा होने पर सब्जियों को हल्का पीस लें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। उसके बाद कड़ाही में जीरा पॉउडर, गरम मसाला, अमचूर पॉउडर, चाट मसाला, धनियाँ पॉउडर और हींग डालकर भूनें। उसके बाद मैश की हुई सब्जी, पनीर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं।

जब मिश्रण में से नमी खत्म हो जाएं तब गैस को बंद कर दें। कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ मिक्स करके मिश्रण को ठंडा होने दें। गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें। लोई को सूखे आटे की मदद से पूरी जितना बेल लें। बेली हुए परांठे में वेजिटेबल मिश्रण डालकर लोई को बंद कर दें। लोई को चारो तरफ से उठाते हुए बंद कर दें।

यह भी पढ़ें: मात्र थोड़े से चना दाल से बनने वाली इस लड्डू का स्वाद बड़ा ही मनमोहक होता है, जानें इसे आसानी के साथ अपने घर पर बनाने की विधि और खुद ही आजमा कर देखें।

उसके दोबारा से लोई को बेल लें। बेलें हुए परांठे को गर्म तवे पर डाल दें। जब परांठा ऊपर से सख्त हो जाएं तब परांठे के दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छी तरह से सेक लें। जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाएं तब परांठे को प्लेट में निकाल लें। वेजिटेबल परांठा बनकर तैयार हो गया है। वेजिटेबल परांठे को दही और अचार के साथ साथ सर्व करें।

- Advertisement -