आइब्रो ग्रोथ टिप्स हिंदी में । Eyebrow growth tips in Hindi

आइब्रो ग्रोथ टिप्स हिंदी में । Eyebrow growth tips in Hindi

आँखों को खूबसूरत दिखने में आइब्रो का सबसे बड़ा योगदान होता है। प्रत्येक लड़की की चाहत होती है उसकी आइब्रो घनी और मोटी हो। आइब्रो को घनी और मोटी बनाने के लिए बाजार में अलग अलग तरह के उत्पाद मिलते है लेकिन उन उत्पादों के साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे है, जिन्हे अपनाकर आप आसानी से घर पर आइब्रो को ग्रो कर सकते है।

- Advertisement -
   

1 – आई ब्रो को घना बनाने के लिए एक चम्मच ग्रीन टी का पानी और आधा चम्मच जैतून का तेल लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस मिश्रण को ब्रश की मदद से आई ब्रो और पलको पर लगा कर छोड़ दें। एक घंटे बाद ताजे पानी से धो लें। नियमित रूप से इस मिश्रण को लगाने से जल्द आई ब्रो ग्रो करने लगेगी।

2 – आई ब्रो को घना और मजबूत बनाने के लिए अरंडी का तेल भी मददगार होता है। सबसे पहले आधा चम्मच अरंडी का तेल और आधा चम्मच नारियल का तेल लेकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को आई ब्रो पर लगाकर सो जाएं। अरंडी का तेल लगाने से जल्द आई ब्रो मजबूत और घनी बनती है।

3 – विटामिन-ई आई ब्रो को प्राकृतिक रूप से ग्रो करने में मददगार होता है। सबसे पहले विटामिन-ई के कैप्सूल को काट कर उसका ऑयल निकाल लें। ऑयल को आई ब्रो पर लगाकर हल्के हाथ से 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। मसाज करने के बाद आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद ताजे पानी से धो लें। नियमित रूप से इस टिप्स को अपनाने से कुछ दिनों में ही आई ब्रो ग्रो करने लगती है।

यह भी पढ़ें: कोरियन लोगों की खूबसूरती का राज उनकी त्वचा होती है, बेदाग़ चेहरा और मुलायम त्वचा उन्हें और भी खूबसूरत बनता है, आप भी जानें कैसे पा सकते हैं कोरियन लड़के और लड़कियों जैसी खूबसूरती।

- Advertisement -