फ्रूट चाट रेसिपी हिंदी में | Fruit chaat recipe in Hindi

फ्रूट चाट रेसिपी कैसे बनायें | Fruit chaat recipe in Hindi

आज के समय में शायद ही कोई पार्टी हो जिसमे आपको फ्रूट चाट (Fruit chaat recipe in Hindi) खाने को ना मिले| फ्रूट चाट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है| चलिए आज हम आपको झटपट फ्रूट चाट बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

फ्रूट चाट बनाने के लिए जरुरी सामान
एक सेब, एक केला, एक कीवी, चार या पाँच स्ट्राबेरी, अमरुद, एक नाशपाती, हरे अंगूर, काले अंगूर, आधा चम्मच चाट मसाला, चौथाई चम्मच भूना जीरा पॉउडर, एक चम्मच नींबू का रस और नमक

फ्रूट चाट बनाने का तरीका

फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी फलो को अच्छी तरह से धो लें| एक बाउल में सेब के बीज निकाल कर छोटे टुकड़ो में काट लें| नाशपाती का डंठल तोड़ दें और बीज निकाल कर छोटे टुकड़ो में काट लें| अमरुद को भी छोटे टुकड़ो में काट लें| कीवी को छीलकर गोलाई में काट लें|

काले और हरे अंगूर को गुच्छे में से तोड़ कर डाल दें| केले को छीलकर गोलाई में काट लें| फिर बाउल में चाट मसाला, जीरा पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| फिर बाउल में एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें| बस फ्रूट चाट बनकर तैयार है| फ्रूट चाट को प्लेट में निकाल लें|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट फालूदा रेसिपी हिंदी में

अनार के दानो से गार्निश करके सर्व करें| फ्रूट चाट बनाने के लिए आप अपनी पसंद या मौसमी फल भी ले सकते है| फ्रूट चाट अगर ठंडी हो तो खाने में मजा आ जाता है| इसीलिए सभी फलो को काट कर फ्रिज में रख दें| आधे घंटे बाद फ्रिज में से निकाल कर चाट मसाला और जीरा पॉउडर इत्यादि मिला कर खाएं|

- Advertisement -