बेहद ही आसानी से घर पर बनायें गोभी के पराठे जिसका स्वाद हर बच्चे और बड़े को पसंद आता है, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

गोभी का परांठा बनाने की रेसिपी | Gobi paratha recipe in Hindi

आज हम आपको गोभी का परांठा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

गोभी का परांठा बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग 350 ग्राम गोभी, चार कटोरी आटा, चौथाई चम्मच जीरा, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ अदरक, नमक और तेल

गोभी का परांठा बनाने का तरीका और विधि

गोभी का परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा छान लें| उसके बाद बाउल में तेल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें| फिर आटे को लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रख दें| उसके बाद गोभी को धोकर कर कद्दूकस कर लें| फिर एक कड़ाही लेकर उसमें एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब जीरा डाल कर भून लें| उसके बाद हरी मिर्च और धनियाँ पॉउडर डालकर भून लें|

उसके बाद कद्दूकस की हुई गोभी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, स्वादनुसार नमक और हरा धनियाँ डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं| जब गोभी मुलायम हो जाएं तब गैस बंद कर दें| उसके बाद गूंथे हुए आटे को हल्का सा गूंथ लें| फिर आटे में थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| लोई को सूखे आटे की मदद से थोड़ा सा बेल लें| उसके बाद लोई में फ्राई की हुई गोभी डालकर लोई को बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: मात्र मैदा और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ अपने घर पर भी बना सकते हैं घेवर की ये स्वादिष्ट डिश, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

फिर लोई को सूखे आटे की मदद से परांठा बेल लें| तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब उस पर बेला हुआ परांठा डाल दें| जब परांठा हल्का सा सिक जाएं तब परांठे में दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें| जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाएं तब उसे तवे से उतार लें| गोभी का परांठा बनकर तैयार है, गरमा गर्म परांठे को दही और सब्जी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -