गुजराती ढोकला रेसिपी हिंदी में | Guajarati dhokla recipe in Hindi

गुजराती ढोकला कैसे बनायें । Guajarati dhokla recipe in Hindi

ढोकला अलग अलग जगह जगह पर अलग अलग तरीको से बनाया जाता है| चलिए आज हम आपको गुजराती ढोकला (Guajarati dhokla recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

गुजराती ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप चने का आटा, एक चम्मच सूजी, डेढ़ चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच इनो पाउडर, दो बारीक कटी हुई मिर्च, एक चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, चौथाई कप दही, 10 करि पत्ता, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच तिल, एक चम्मच चीनी, चार लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक घिसा हुआ नारियल, एक चुटकी हींग, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

गुजराती ढोकला बनाने का तरीका

गुजराती ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही, डेढ़ कप पानी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद मिश्रण में इनो पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें| जिस बर्तन में आपको ढोकला बनाना है उस बर्तन में एक चम्मच तेल डालकर चारो तरफ फैला लें|

उसके बाद तेल लगे बर्तन में घोल को डाल दें| कूकर में स्टेंड और एक गिलास पानी डालकर कर गर्म होने के लिए रख दें| उसके बाद कूकर घोल वाला बर्तन रख दें| कूकर को किसी प्लेट से ढककर पकने दें| 10 मिनट बाद ढोकले को चाकू की मदद से चैक कर लें| अगर ढोकला चाकू में चिपकता नहीं है तो ढोकला पक गया है|

गैस को बंद कर दें और ढोकले वाले बर्तन को निकाल लें| ठंडा होने पर ढोकला को बर्तन से निकाल कर मनपसंद आकार में काट लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा, तिल, करी पत्ता और लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें|

यह भी पढ़ें: चूड़ा मटर रेसिपी हिंदी में

एक मिनट भूनने के बाद तिहाई कप पानी और चीनी डालकर मिक्स कर लें| दो मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| कड़ाही के मिश्रण को ढोकले के ऊपर डाल दें| ढोकले के ऊपर कद्दूकस किया हुआ नारियल और बारीक कटा हुआ धनियाँ डालकर गार्निश करें| स्वादिष्ट गुजराती ढोकला बनकर तैयार है|

- Advertisement -