हेयर कंडीशनर टिप्स हिंदी में । Hair conditioner tips in Hindi

हेयर कंडीशनर टिप्स हिंदी में । Hair conditioner tips in Hindi

सभी इंसानो की चाहत होती है की उनके बाल खूबसूरत और मजबूत हो। बालो को मजबूत बनाने के लिए इंसान अलग अलग उपाय अपनाता है। बालो को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए सभी इंसान कंडीशनर का इस्तेमाल करते है। कंडीशनर बालों के टेक्स्चर में सुधार लाने के साथ साथ बालो को सॉफ्ट बनाता है।

- Advertisement -
   

आमतौर पर देखा जाएं तो कंडीशनर बालों के लिए जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। कंडीशनर का इस्तेमाल तो लगभग सभी इंसान करते है लेकिन अधिकतर इंसानो को कंडीशनर के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से कंडीशनर का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। चलिए अब हम आपको कंडीशनर लगाने का सही तरीका बताते है

1 – अधिकतर इंसान कंडीशनर का इस्तेमाल करने से पहले बालो बहुत ज्यादा गीला कर लेते है। जिसकी वजह से बालो में कंडीशनर सही ढंग से नहीं लग पाता है। इसीलिए कंडीशनर लगाने से पहले बालो में से पानी निकाल दें, उसके बाद कंडीशनर लगाएं।

2 – काफी सारे इंसान कंडीशनर को शैंपू की तरह लगाते है और तुरंत धो देते है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, कंडीशनर को कम से कम तीन मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालो को धोएं, ऐसा करने से आपके बालो को पूर्ण पोषण मिलता है।

3 – बालो में कंडीशनर शैंपू के बाद लगाया जाता है। कंडीशनर लगाने से पहले शैंपू को अच्छी तरह से धो लें। काफी सारे मामलो में इंसान बालो से शैंपू को अच्छी तरह से निकालें बिना कंडीशनर का इस्तेमाल करते है।

यह भी पढ़ें: चेहरे को सुंदर बनाने हेतु सभी कई तरह के उपाय अपनाते हैं, आज हम आपको बेकिंग सोडा के साथ घरेलू उपाय से खूबसूरती बढ़ाने का आसान सा तरीका बता रहें हैं।

अधिकतर इंसान बाजार में मिलने वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करते है। लेकिन हम आपको सलाह देंगे की अगर आप घर पर बने कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

- Advertisement -