अकसर महिलाओं में डिलीवरी के बाद बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है, अब घर पर ही करें यह उपाय और अपने बालों के झड़ने की समस्या से जीवन भर के लिए छुटकारा पाएं।

कई महिलाओं को प्रसव के बाद अत्यधिक बाल झड़ने का अनुभव होता है। ऐसी समस्या वाली महिलाएं अपने बालों का झड़ना कम कर सकती हैं यदि वे सही मात्रा में पौष्टिक आहार लें। उदाहरण के लिए अलसी के बीज, कद्दू के बीज, बादाम, खजूर, मूंगफली आदि नियमित रूप से और उचित मात्रा में खाने चाहिए। इसके साथ ही आप इस हेयर पैक को लगाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इस ब्यूटी पोस्ट के माध्यम से हम आपको इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं।

- Advertisement -
   

बालों का झड़ना रोकने के लिए हेयर पैक:
जरूरी नहीं है की जो गर्भवती महिलाएं हैं वही इस हेयर पैक को लगाएं, बल्कि इस हेयर पैक को कोई भी लगा सकता है। हालाँकि, खासतौर पर उनके लिए जिनके बाल बच्चे के जन्म के बाद काफी झड़ते हैं, बालों को ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए यह हेयर पैक खासतौर पर जब गर्भवती महिलाएं लगाएंगी तो उन्हें अत्यधिक फायदा मिलेगा।

इस हेयर पैक के लिए हमें अलसी के बीज, सहजन के पत्ते, गुड़हल का फूल, ये तीन सामग्री चाहिए होती है। अब इस उपाय के लिए एक बर्तन लें और उसमें 2 गिलास पानी डालें। फिर इसे आंच पर चढ़ा कर इसमें 2 चम्मच अलसी के बीज, 2 मुट्ठी सहजन, 10 गुड़हल के फूल डालें और अच्छी तरह उबलने दें। जब यह पानी अच्छे से उबल जायेगा तो लगभग पांच मिनट में यह हल्के तेल में बदल जाएगा। इसे गर्म रहते ही छान लें।

अब इस पैक को अपने बालों में लगाने से पहले बालों में नारियल का तेल लगाएं, क्योंकि इस हेयर पैक को लगाने के बाद बालों के रूखे होने की संभावना रहती है। फिर इस हेयर पैक को पहले अपने बालों की जड़ों में लगाएं और उसके बाद बाकी के हेयर पैक को बालों के किनारे तक लगा कर अपने बालों को जुड़े के रूप में बाँध लें। 20 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू लगाएं और सिर धो लें।

यह भी पढ़ें: शायद ही आपको पता हो की दही के साथ आप कई सारे ब्यूटी टिप्स अपने घर पर ही आजमा सकते हैं, इसके लिए ब्यूटी पार्लर में पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपके बालों और चेहरे की कई सारी समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी।

हफ्ते में एक बार नियमित रूप से इस हेयर पैक को लगाने से आपके बालों के झड़ने की समस्या जल्दी खत्म हो जाएगी। अगर आपको यह ब्यूटी टिप पसंद आया हो तो इसे खुद आजमा कर देखें, निश्चित रूप से आपको लाभ प्राप्त होगा।

- Advertisement -