शायद ही आपको पता हो तांबे और पीतल के बर्तनों को बिना घिसे चमकदार बनाने की यह नायब घरेलू तकनीक, जानकार आप भी रह जायेंगे चकित।

घर में रखे पूजा के बर्तनों की सफाई करना अपने आप में ही बड़ी चुनौतियों में से एक है। अगर यह ज्यादा दिन तक रख दिए गए हों तो कितना भी सर्फ डाला जाए और स्टील फाइबर वाले स्क्रबर से इसे रगड़ा और धोया जाए, उसमें लगे तैलीय चिपचिपे दाग नहीं जाते। आपने जिस चमक के साथ इसे ख़रीदा था इसे वापस उसी तरह चमकीला बनाना नामुमकिन सा लगता है।

- Advertisement -
   

लेकिन अगर आप इस आसान से तरीके को अपनाएंगे जो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बता रहे हैं तो आपके घर में पीतल का बर्तन और तांबे का बर्तन नए जैसे ही चमक उठेंगे। आप पूजा के बर्तन, दीपक, पंच पात्र, या तांबे और पीतल के किसी भी सामान के लिए इस टिप का पालन कर सकते हैं।

पीतल-तांबे के बर्तनों को चमकाने की नई तकनीक:
इस उपाय के लिए आपको सबसे पहले लाल मिट्टी चाहिए होती है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। लाल मिट्टी के लिए आप चाहे तो ईंट का महीन चूर्ण, या केसर का चूरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर उस लाल मिट्टी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को किसी भी पीतल और तांबे के बर्तन पर डालकर हल्के हाथों से मलने से इसमें लगे सारे दाग पूरी तरह से निकल जायेंगे।

साथ ही सूक्ष्म डिजाइन वाले किसी भी तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए आप एक टूथब्रश का उपयोग भी कर सकते हैं। इससे कोने-कोने में लगी सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। बर्तन धोने के तुरंत बाद अगर आप बर्तनों को सूती कपड़े से पोंछ दें तो ये बर्तन फिर कभी गंदे नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी अपने घर पर करेंगे यह उपाय तो खरीदे हुए आम एक हफ्ते तक भी ख़राब नहीं होंगे, जानें इसके बारे में और आजमा कर देखें।

कुछ लोग पीतल के बर्तनों को नमक और नींबू के रस से रगड़ते हैं। पीतल तांबे के बर्तन में अगर आप नमक भी घिसें तो भी वह एकदम नया हो जाएगा। इस उपाय से आपके घर के पूजा के बर्तन वाकई नए जैसे लगने लगेंगे और इस उपाय के लिए आपको किसी अन्य सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती है।

- Advertisement -