कांजी वड़ा रेसिपी हिंदी में | Kanji vada recipe in Hindi

कांजी वड़ा कैसे बनायें | Kanji vada recipe in Hindi

त्योहारों पर मिठाइयाँ खा कर परेशान हो गए है तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांजी वड़ा (Kanji vada recipe in Hindi)| कांजी वड़ा की रेसिपी बनाने में बेहद आसान होने के साथ साथ बहुत ज्यादा टेस्टी भी होता है|

- Advertisement -
   

कांजी वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा कप मूंग की दाल, नमक, सरसों का तेल, चौथाई चम्मच हींग, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो चम्मच दरदरी पीसी हुई काली सरसो के दाने

कांजी वड़ा बनाने की रेसिपी और तरीका

कांजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हम कांजी तैयार करते है| किसी बर्तन में लगभग दो लीटर पानी लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी उबाल जाएं तब गैस बंद कर दें| फिर एक सूखा हुआ प्लास्टिक का बड़ा डिब्बा लेकर उसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, दरदरे पीसे हुए काली सरसों के दाने, तेल और थोड़ा सा नमक डाल दें|

फिर डिब्बे में ठंडा किया हुआ पानी डालकर मिक्स करके ढक्कन से बंद करके तीन से चार दिन के लिए रख दें| रोजाना दिन में एक बार सूखे चमचे से मिश्रण को चला दें| चौथे दिन ढक्कन खोल कर पानी को टेस्ट करें| पानी बहुत ही स्वादिष्ट और खट्टा हो गया होगा| फिर मूंग की डाल को अच्छी तरह से पानी से धोकर दो घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें|

दो घंटे बाद दाल को मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें| पीसी हुइ दाल को एक बाउल में निकाल लें| स्वादनुसार नमक डालकर दाल को अच्छी तरह से फेंट लें| एक कड़ाही में वड़े तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब मिश्रण में थोड़ा सा मिश्रण लेकर वड़े के आकार में कड़ाही में दाल दें|

यह भी पढ़ें: काली मिर्च चिकन रेसिपी हिंदी में

गोल्डन ब्राउन होने तक वड़ो को तल लें| तले हुए वड़ों को प्लेट में निकाल लें| कांजी को हल्का गर्म कर लें| कांजी में वड़ो को डाल दें| एक प्याली में कांजी और वड़े निकाल कर सर्व करें|

- Advertisement -