क्या आपको पता है इस खास वस्तु को ईशान कोण में रखने से आपको जो भी आमदनी मिलती है उसमें बढ़ोतरी होगी और आपके घर में संपत्ति बढ़ेगी।

हम सभी की इच्छा होती है की हमारे पास एक स्थायी आय हो। जिनके पास एक स्थायी आय का स्रोत नहीं होता वह हमेशा चिंता में ही जकड़े रहते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ आध्यात्मिक जानकारी बताएंगे जिससे आपको एक स्थायी आय पाने में मदद मिल सके। कई बार ऐसा भी होता है की हम चाहे कितनी भी मेहनत कर लें, हमारी आमदनी स्थायी नहीं होती। उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि अगले महीने आमदनी आएगी या नहीं। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह छोटा सा उपाय आपकी उस इच्छा को पूरा करने में मदद करेगा।

- Advertisement -
   

स्थायी धन का लाभ देने वाले 6 आंवले :
सबसे पहले आपको छह आंवले लेने हैं। फिर इसे ऊपर से काट कर इसके बीज निकाल लें। हमें बस बीज से ही यह विधि करनी है। इस 6 बीज को धूप में सुखाकर सफेद कपड़े में गांठ बांधकर घर के ईशान कोण में रख दें। आप देखेंगे की आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो जाएगी और जिनके पास स्थायी नौकरी या आय का स्रोत नहीं है उन्हें भी इससे मदद मिलेगी।

हालाँकि इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है की आपके बिना किसी प्रयास के ही आपको आय का स्रोत मिल जायेगा। आपको अपनी मेहनत में भी पूरी जी जान लगानी होगी। यह उपाय आपको उस मेहनत का फल प्राप्त करने में मदद करेगा। आपके भाग्य में किसी तरह के दोष को दूर करेगा और आपके प्रयासों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।

ये बीज जल्दी ख़राब भी नहीं होते, तो आपको साल में एक बार ही यह कार्य करना है और इस बीज को इसी तरह पूरे साल के लिए अनछुए छोड़ दें। एक साल की अवधी के बाद इसे बदल दें। इसे अदृश्य रूप से अलमारी के उत्तर-पूर्व कोने में रखना सबसे ठीक रहता है जहाँ यह किसी की नजर या पहुँच से दूर रहता है। आप चाहें तो इसे दीवाल से लटका कर भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्या आपका व्यापार भी घाटे में चल रहा है? इस उपाय को लगातार 11 हफ़्तों तक करें, आपका नुकसान में चल रहा व्यापार भी अच्छे-खासे मुनाफे के साथ चलने लगेगा।

इसी तरह आपको रोज सुबह एक आंवला खाने की आदत डालनी चाहिए। कहा जाता है कि जो लोग रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं उन्हें ज्योतिषीय रूप से भाग्यशाली शुक्र योग प्राप्त होता है। साथ ही बुध देव की कृपा भी पूर्ण रूप से प्राप्त होती है। यदि आप कुशलता से कार्य करते हैं तो आप भाग्यशाली होंगे और जीवन में कामयाबी पाएंगे। यदि अध्यात्म का यह सरल तांत्रिक उपाय आपको अच्छा लगे तो पूर्ण विश्वास होने पर इसे आजमाएं।

- Advertisement -