खमन (बेसन) ढोकला गुजरात की एक स्पेशल और स्वादिष्ट नाश्ते का विकल्प है, जानें इसे कैसे बनाया जाता है

Khaman (Besan) Dhoklas in Hindi । खमन (बेसन) ढोकला बनाने की विधि

झटपट खमन (बेसन) ढोकला एक नरम और फूला हुआ नाश्ता है, जो स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। यह न केवल गुजरात में बल्कि भारत के अन्य उत्तरी भागों में भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप कुछ इंस्टेंट और हेल्दी ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के बारे में सोच रहे हैं तो यहां ढोकलों की रेसिपी है। खमन ढोकला, बेसन और कुछ मसालों के साथ थोड़ी मात्रा में रवा मिलाकर बनाया जाता है। यह एक बहुत ही आसान रेसिपी है जिसमें कम मेहनत लगती है। और अंतिम परिणाम मुंह में पानी लाने वाला होता है। तो, इसे जरूर आज़माएं।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीजें
बेसन – 1 कप
रवा – 2 बड़े चम्मच
पानी – 1 कप (खम्मन का घोल बनाने के लिये), 100 ग्राम चीनी का घोल बनाने के लिये, 2 कप खम्मन को भाप देने के लिये।
नमक स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटी हुई मिर्च – 2 (लंबी पतली स्लाइस में कटी हुई)
गार्निश के लिए बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
अदरक का पेस्ट – 1/2 चम्मच
चुटकी भर हींग
नींबू का रस – 1/2 चम्मच
ईनो (फ्रूट सॉल्ट) – 2 चम्मच
तेल – 2 चम्मच (तड़के के लिए), 1/2 चम्मच ढोकला की ट्रे को ग्रीस करने के लिए
सरसों के दाने – 1 बड़ा चम्मच
ताजा करी पत्ता – 1/2 चम्मच

खमन (बेसन) ढोकला बनाने की विधि

बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें रवा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट और हींग डालें। मिश्रण में पानी और नीबू का रस डालकर नरम चिकना बैटर बना लें। बैटर को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।

15 मिनिट बाद इसमें ईनो डाल दीजिए और ज्यादा मिक्स ना कीजिए। आप देख सकते हैं कि मिश्रण में कुछ बुलबुले उठने लगे हैं। एक ट्रे को तेल से ग्रीस करके उसमें बैटर डालें। खमन बनाने के लिये किसी मोटे और चौड़े बर्तन में 2 कप पानी डाल कर उबाल लीजिये।

खमन ट्रे को बर्तन के अन्दर रख दीजिये। मैंने “ढोकला मेकर स्टैंड” का इस्तेमाल किया है। तेज आंच पर लगभग 15-20 मिनट के लिए बैटर को ढककर स्टीम करें। पके हुये ढोकला में चाकू डालकर चैक कीजिये। बैटर चाकू से चिपकना नहीं चाहिए।

गैस की आंच बंद कर दें। खमन प्लेट को बर्तन से बाहर निकालिये और लगभग 1 मिनिट के लिये ठंडा होने दीजिये। खमन/ढोकले को मनचाहे आकार में छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। मैंने उन्हें चौकोर काट लिया है। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने और ताजा करी पत्ते डालें।

यह भी पढ़ें: बेहद ही साधारण तरीके और आसानी से बनाई जा सकने वाली स्वादिष्ट आलू फ्राई बनाने की विधि, जानें यहाँ

सरसों के दाने चटकने के बाद, कटी हुई हरी मिर्च डालें। अब आंच बंद कर दें। 100 ग्राम पानी में 1/2 चम्मच चीनी मिलाकर चीनी का घोल बना लें। इस तड़के को खमन प्लेट में डालें। इसमें शक्कर वाला पानी डालें। आपका बेसन खमन तैयार है। खमन को कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें। खमन (बेसन) ढोकला को धनिया या पुदीने की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

- Advertisement -