मात्र बेसन और कुछ आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं खमण की ये रेसिपी, आप भी इसे जरूर आजमाएं और अपने बच्चों और परिवार के साथ आनंद लें।

खमण बनाने की रेसिपी | Khaman recipe in Hindi

आज हम आपको खमण बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

खमण बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम बेसन, दो चम्मच चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटी चम्मच राई, दो हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई, चीनी, कड़ी पत्ता, बारीक कटा हुआ हरा धनिया

खमण बनाने की रेसिपी और तरीका

खमण बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, नींबू का रस, चीनी और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए मिश्रण तैयार करके लगभग 20 मिनट के लिए किसी ढक्कन से ढक कर रख दें। फिर एक चौड़ा और गहरा बर्तन लेकर उसमे दो गिलास पानी डालकर उबलने के लिए रख दें| जब पानी में उबाल आ जाएं तब उसमें स्टेंड रख दें|

उसके बाद बेसन के घोल में एक चम्मच सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें| फिर जिस बर्तन में खमण बनाना है उसमे चारो तरफ तेल अच्छी तरह से लगा कर बेसन का मिश्रण आधा भर दें| फिर उस बर्तन को स्टैंड पर रख कर मीडियम आंच पर लगभग 20 मिनट के लिए पकने दें। फिर एक चाकू लेकर खमण को चेक करें की खमण पक गया या नहीं, अगर खमण पका नहीं है तो कुछ देर और पका लें| जब खमण पक जाएं तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर खमण को प्लेट में निकाल कर अपनी मनपसंद आकार में काट लें|

यह भी पढ़ें: मछली उत्तरी भारत और खास कर बंगाल के लोगों के बीच बहुयात मात्रा में खायी जाती है, फिश करी का ये अंदाज सभी को बेहद ही पसंद आता है, आप भी इसे आजमाएं।

एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| तेल गर्म होने पर राई को भून लें| फिर कड़ाही में लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च, मीठे नीम की पत्ती, चीनी और थोड़ा सा नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें| फिर थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पका लें| खमण बनकर तैयार है, मिश्रण को खमण के ऊपर डालकर परोसें|

- Advertisement -