किमामी सेवई रेसिपी हिंदी में | Kimami sewai recipe in Hindi

किमामी सेवई कैसे बनायें | Kimami sewai recipe in Hindi

ईद के मौके पर किमामी सेवई (Kimami sewai recipe in Hindi) लगभग सभी घरो में बनाई जाती है| चलिए आज हम आपको स्वादिस्ष्ट किमामी सेवई बनने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

किमामी सेवई बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम सेवई, आधा किलो चीनी, 100 ग्राम पिसा हुआ नारियल, 150 ग्राम मावा, 250 ग्राम दूध, 50 ग्राम मखाने, तीन चम्मच घी, बारीक कटे हुए तीन चम्मच बादाम, तीन चम्मच बारीक कटे हुए काजू, एक चम्मच चिरोंजी, चार हरी इलाइची बारीक कूटी हुई

किमामी सेवई बनाने का तरीका और विधि

किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब दो इलायची, पिसा हुआ नारियल और लगभग दो तिहाई मावा डालकर दो से तीन मिनट तक भून लें| जब मावा भून जाएं तब मावे को बाउल में निकाल लें| फिर पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म कर लें|

जब घी गर्म हो जाएं तब पैन में बारीक कटे हुए मेवे और मखाने डालकर भूनकर प्लेट में निकाल लें| ठंडे होने पर मेवों और मखानो को पीस लें| एक भगोने में दो कप पानी और चीनी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| पानी को चाशनी बनने तक पका लें| जब चाशनी बन जाएं तब चाशनी में पीसे हुए मेवे, ऑरेंज फ़ूड कलर और मखाने डाल कर दो से तीन मिनट तक पका लें|

फिर एक अलग पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब पैन में इलायची और सेवईयां डाल कर भून लें| लगभग पाँच मिनट भूनने के बाद पैन में दूध डाल दें| मिश्रण को पाँच मिनट तक चलाते हुए पकाएं| उसके बाद पैन में चाशनी डालकर और मावे का मिश्रण डालकर पकाएं|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट खस्ता कचौड़ी रेसिपी हिंदी में

तीन से चार मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें| किमामी सेवई बनकर तैयार हो गई हैं। प्याली में किमामी सेवई निकालें और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -