चाट खाने के शौक़ीन लोगों के लिए ‘कुल्हड़ चाट’ एक बढ़िया चटपटा रेसिपी है, आइए आज इसे आज़माते है

कुल्हड़ चाट बनाने की विधि | Kulhad Chaat Recipe in Hindi

यह एक झटपट बनने वाला व्यंजन है। यह एक स्ट्रीट फूड है। इसे पारंपरिक तरीके से कुल्हड़ यानि मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता है। इस खाद्य पदार्थ को बड़ी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसे लोग त्यौहारों के मौसम में बनाना ज्यादा पसंद करते है लेकिन यह शाम के भोजन का अच्छा विकल्प है। आइए इस रेसिपी को बनाने का तरीका बताते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
प्याज – 1/2 बारीक कटा हुआ
टमाटर – 1/2 बारीक कटा हुआ
दही – आवश्यकता अनुसार
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – स्वादानुसार
जीरा पाउडर – आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
इमली की चटनी – आवश्यकता अनुसार
हरी चटनी – आवश्यकता अनुसार
नायलॉन सेव – आवश्यकतानुसार गार्निशिंग
नमकीन बूंदी – आवश्यकता अनुसार सजाने के लिये
धनिया पत्ती – गार्निशिंग के लिए
अनार के दाने – गार्निशिंग के लिए
उबले आलू – 1 बारीक कटा हुआ
पापड़ी – 1
भुनी हुई मूंगफली – 1 चम्मच

कुल्हड़ चाट बनाने की विधि

एक कुल्हड़ ले। इसमें उबले हुए आलू, टूटी हुई छोटी आकार की पूरी या पापड़ी, भुनी हुई मूंगफली, प्याज और टमाटर डालें। इसमें दही डालें। अब इस पर नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। फिर इस पर इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। इसे नायलॉन सेव, बूंदी, अनार दाना और धनिया पत्ती से गार्निश करें।

यह भी पढ़े: अगर आप लजीज़ डिश ‘नवरत्न पुलाव’ एक बार खा लेंगे तो दोबारा खाने के लिए भी तड़प उठेंगे, आइए आज इसे बनाना सिखाते है

इसी तरह सारे कुल्हड़ एक-एक कर बनाकर तैयार कर लीजिये। इसी तरीके से कुल्हड़ चाट बनकर तैयार होती है। इसे खुद भी खाए और अपने परिवार को भी खिलाए।

- Advertisement -