रेस्टोरेंट स्टाइल वाला लच्छा परांठा अब आप बना सकते हैं अपने घर पर भी, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

लच्छा परांठा बनाने की रेसिपी | Laccha paratha recipe in Hindi

आज हम आपको घर पर लच्छा परांठा बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

लच्छा परांठा बनाने के लिए जरूरी सामान
चार कप गेहूं का आटा, दो चम्मच धनियाँ पाउडर, एक छोटी चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अमचूर पॉउडर, घी और नमक

लच्छा परांठा बनाने का तरीका और विधि

लच्छा परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटे को छान लें| बाउल में एक चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद पानी की मदद से नरम आटा गूंथ कर 20 मिनिट के लिये ढक कर रख दें| एक कटोरी में लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पाउडर, जीरा पॉउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर सब मसालों को अच्छी तरह से मिला लें|

फिर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार फिर आटे को चिकना करके गूंथ लें| उसके बाद थोड़ी मोटी सी लोई बना लें| उसके बाद सूखे आटे की मदद से लोई को परांठे के रूप में बेल लें| उसके बाद पहले परांठे पर एक चम्मच तेल लगाकर फैला दें| पहले से तैयार मसाले में से आधा चम्मच मसाला परांठे पर डालकर फैला लें| उसके बाद परांठे को रोल करके एक बार फिर लोई बना लें| उसके बाद फिर लोई को बेलकर परांठा बना लें|

यह भी पढ़ें: थोड़े से बेसन और कुछ आसानी से घर में उपलब्ध बेसन से ही बनायें कोथिम्बीर वड़ी की ये लाजवाब डिश, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

बेले हुए परांठे पर चौथाई चम्मच घी या तेल लगाकर फैला लें| एक बार फिर परांठे को रोल की तरह मोड़कर लोई बना लें| एक बार फिर से बेलन की मदद से परांठा बेल लें| एक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब उस पर बेला हुआ परांठा डाल दें| जब परांठा हल्का सिक जाएं तब दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें| लच्छा परांठा बनकर तैयार है, गरमा गरम लच्छा परांठे को सब्जी और दही के साथ परोसें|

- Advertisement -