लौकी की सब्जी तो आपने खायी होगी क्या कभी लौकी का हलवा खाया है? स्वाद में लाजवाब लगने वाले इस डिश को अपने घर पर बनायें, जानें इसकी विधि

लौकी का हलवा बनाने की रेसिपी | Lauki ka halwa recipe in Hindi

आज हम आपको लौकी का का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

लौकी का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक किलो लौकी, 1.5 कप चीनी, एक कप मावा, एक कप फुल क्रीम दूध, चौथाई कप घी, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कूटी हुई चार पाँच इलायची

लौकी का हलवा बनाने का तरीका और विधि

लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी छीलकर डंठल काट लें| उसके बाद लौकी को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें| एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कद्दूकस की हुई लौकी को कड़ाही में डाल दें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद कड़ाही में दूध डालकर पकाएं| धीमी आँच पर लौकी को तब तक पकाएं जब तक दूध खत्म ना हो जाएं|

उसके बाद कड़ाही में स्वादनुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| धीमी आँच पर बीच में बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक हलवे का पानी खत्म ना हो जाएं| एक अलग कड़ाही या पैन में मावा डालकर गर्म होने के लिए रख दें| धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए मावे को भून लें| जब मावा भून जाएं तब गैस को बंद कर दें और मावे को ठंडा होने दें| जब मावा ठंडा हो जाएं तब मावे को लौकी के हलवे में डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट स्टाइल वाला लच्छा परांठा अब आप बना सकते हैं अपने घर पर भी, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

दो से तीन मिनट पर पकाने के बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और कूटा हुआ इलायची पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं| लगभग तीन से चार मिनट धीमी आँच पर चलाते हुए पकाएं| बस लौकी का हलवा बनकर तैयार हो गया है| गैस बंद कर दें और गरमा गर्म लौकी के हलवे को बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -