महाराष्ट्र की इस खास रेसिपी चकली का स्वाद होता है बहुत ही लाजवाब, आप भी जानें इसे कैसे बनाया जाता है और अपने घर पर किसी मौके पर आजमाएं।

महाराष्ट्रियन चकली बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Maharashtrian chakli recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको महाराष्ट्रियन चकली बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

महाराष्ट्रियन चकली बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक कप चावल का आटा, आधा कप बेसन, तीन चम्मच तेल, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच अजवायन, आधा चम्मच जीरा, लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग, तेल और नमक

महाराष्ट्रियन चकली बनाने का तरीका और विधि

चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा और बेसन डालकर मिला लें| उसके बाद अजवायन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक डाल कर सब चीजों को मिला लें| जब सब चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं फिर मिश्रण में दो चम्मच हल्का गर्म तेल डालकर हाथो से मिला लें| फिर थोड़ा थोड़ा गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें|

गूंथे हुए आटे को ढककर लगभग आधे घंटे के लिए रख दें| उसके बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें| गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर चकली मेकर में भर लें| फिर चकली मेकर की मदद से चकली बना लें| फिर एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में चकली तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में चार या पाँच चकली डाल दें|

यह भी पढ़ें: मात्र दो कप आटा और कुछ मामूली सामग्री के साथ अपने घर पर ही बना सकते हैं बेहद ही स्वादिष्ट लगने वाली ये गुजरती रेसिपी खाखरा, जानें इसकी विधि।

चकली को धीमी आँच पर पकने दें| करछी की मदद से चकली को अलट पलट करके गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| जब चकली अच्छी तरह से सिक जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें| इसी तरह से बची हुई चकली भी तल कर निकाल लें| स्वादिष्ट महाराष्ट्रियन चकली बन कर तैयार हैं| गरमा गर्म चकली को परोसें और बची हुई चकली को एक एक एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख लें|

- Advertisement -