मक्की की रोटी बनाने की रेसिपी | Makki ki roti recipe in Hindi
आज हम आपको मक्की की रोटी बनाने का तरीका बता रहे है
मक्की की रोटी बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग 400 ग्राम मक्की का आटा, गरम पानी, मक्खन और स्वादनुसार नमक
मक्की की रोटी बनाने का तरीका और विधि
मक्की की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्की का आटा छान लें| फिर मक्की के आटे में स्वादनुसार आटा डालकर अच्छी तरह से मिला लें| मक्की के आटे में थोड़ा थोड़ा गर्म पानी डालकर आटा गूंथ लें| आटा गूंथने के बाद आटे को ढककर कर 15 से 20 मिनिट के लिये ढककर रख दें| एक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें|
20 मिनट बाद एक बार फिर से हथेली की मदद से आटे को मुलायम कर लें| उसके बाद आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| हाथो पर पानी लगाकर लोई को परांठे के रूप में बड़ा कर लें| उसके बाद रोटी को तवे पर डाल दें| जब रोटी निचली सतह से थोड़ी सख्त हो जाएं तब उसे पलट दें| उसके बाद चिमटे से रोटी को तवे से उतार कर धीमी आँच पर सेक लें|
रोटी को घुमा घुमा कर चारो तरफ से ब्राउन चित्ती आने तक सेक लें| जब रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं तब उसे प्लेट में निकाल लें| इसी तरह से बचे हुए आटे की रोटी बना लें| मक्की की रोटी बनकर तैयार हो गई है| सभी रोटियों पर अच्छी तरह से मक्खन लगा लें| गरमा गर्म मंक्की की रोटी को सरसों के साग के साथ सर्व करें|