नूडल्स से बने इस सूप का स्वाद बहुत ही शानदार होता है, आपको भी इस मनचाऊ सूप रेसिपी की विधि को जरूर जानना चाहिए, और कभी खुद से बनाना चाहिए।

मनचाऊ सूप रेसिपी इन हिंदी | Manchow soup recipe in Hindi

आज हम आपको मनचाऊ सूप बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

मनचाऊ सूप बनाने के लिए जरुरी सम्मग्री
एक पैकेट हक्का नूडल्स, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, तेल, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ अदरक, चार लहसुन की कली बारीक कटी हुई, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदा बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई आधी गाजर, आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, चार बीन्स बारीक कटी हुई, तीन चम्मच बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, दो चम्मच बारीक कटा हुआ धनियाँ, दो चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच विनेगर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच चिली सॉस, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, नमक, तेल

मनचाऊ सूप बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पाँच कप पानी, एक चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी में उबाल आने लगे तब उसमे नूडल्स डाल दें| जब नूडल्स 80% पक जाएं तब गैस बंद कर दें| गैस बंद कर दें, नूडल्स को छलनी में छान कर ठंडे पानी से धो दें| उसके बाद नूडल्स को एक बाउल में डालकर एक चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

फिर एक कड़ाही में नूडल्स तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब थोड़े नूडल्स कड़ाही में डाल दें| धीमी आंच पर नूडल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में बारीक कटा हुआ अदरक,लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालकर भून लें|

उसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर भून लें| फिर गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बीन्स डालकर एक मिनट तक पकाएं| लगभग चार कप पानी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर सोया सॉस, विनेगर, काली मिर्च पाउडर और चिली सॉस डालकर सब चीजों को मिलाते हुए पकाएं| फिर कड़ाही में कॉर्नफ्लोउर घोल कर अच्छी तरह से चला दें|

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की इस खास रेसिपी चकली का स्वाद होता है बहुत ही लाजवाब, आप भी जानें इसे कैसे बनाया जाता है और अपने घर पर किसी मौके पर आजमाएं।

पाँच मिनट पकने के बाद आप देखेंगे की सूप गाढ़ा हो गया है| बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिलाकर गैस बंद कर दें| मनचाऊ सूप बनकर तैयार हो गया है, फ्राई किए हुए नूडल्स के साथ सूप को सर्व करें|

- Advertisement -