मेंगो मोजिटो बनाने की विधि । Mango Mojito Recipe in Hindi

मेंगो मोजिटो कैसे बनायें । Mango Mojito Recipe in Hindi

मेंगो मोजिटो (Mango Mojito Recipe in Hindi) एक लाजवाब ठंडा पेय है जिसे गर्मियों में सभी बेहद ही पसंद के साथ पीते हैं, खासकर बच्चों को यह बहुत पसंद आता है। यह एक खट्टे मीठे स्वाद वाला मॉकटेल है जिसे एक बार पीने वाला बार-बार मांग कर पिता है। इस लाजवाब पेय को बनाना भी बेहद आसान है ओर इसके लिए आपको ज्यादा कोई झंझट भी नहीं करनी पड़ती। इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री आप आसानी से बाजार से खरीद सकते हैं। मुख्य तौर पर इसे बनने के लिए आम, पुदीने के पत्ते, बर्फ के टुकड़े, काला नमक, चीनी और क्लब सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। तो आप भी इसकी रेसिपी जानें ओर अपने घर पर जरूर आजमाएं।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीजें
पका आम – 1 छोटे आकार का, (टुकड़ों में कटा हुआ)
पिसी हुई चीनी – 2 चम्मच
ताज़े पुदीने के पत्ते – कुछ
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
बर्फ के टुकड़े – 5 से 6
क्लब सोडा या सादा सोडा – आवश्यकतानुसार
नींबू का रस – 1/2 नींबू का

मेंगो मोजिटो बनाने की विधि

इस लाजवाब मेंगो मोजिटो को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक खल-खल में आम के टुकड़े डालें और फिर पिसी चीनी और ताज़े पुदीने के पत्ते डालकर मिश्रण को कूट-पीसकर खलिश में मथ लें। इसके बाद इस मिश्रण को खल-खल से निकाल कर एक सर्विंग ग्लास में डाल लें।

यह भी पढ़ें: दही चिकन रेसिपी हिंदी में

इसके बाद गिलास में काला नमक, बर्फ के टुकड़े और सोडा डालें, जिससे गिलास लगभग भर जाए ओर उसके बाद इसे चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें नींबू का रस निचोड़ें और पुदीने की पत्ती से गार्निश करें। आपका लाजवाब मैंगो मोजिटो अब परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -