गर्मियों के आने वाले मौसम में मेंगो शेक हर बच्चे से बड़े तक को बेहद ही पसंद आता है, आप भी इसे आजमाएं और अपने परिवार के साथ आनंद लें।

मेंगो शेक बनाने की रेसिपी | Mango shake recipe in Hindi

मेंगो शेक का नाम सुनते ही बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के मुँह में पानी आ जाता है, मेंगो शेक पीना सभी को बहुत ज्यादा पसंद होता है| चलिए आज हम आपको मेंगो शेक बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

मैंगो शेक बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो बड़े आकार के पके हुए आम, दो गिलास दूध, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू और पिस्ता), चीनी

मैंगो शेक बनाने का तरीका और रेसिपी

मेंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले दो पके हुए आम लेकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें| धोने के बाद आम को छील कर बारीक बारीक टुकड़ो में काट लें| फिर एक मिक्सी का जार लेकर उसमे आम के बारीक कटे हुए टुकड़ो को जार में डाल दें| फिर जार में लगभग आधा गिलास दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से महीन पीस लें|

आधा गिलास दूध डालने का मुख्य कारण यह है की अगर आप शुरुआत में ही पूरा दूध डाल कर आम को पिसेंगे तो कई बार आम के बड़े बड़े टुकड़ें पीसते नहीं है| पीसने के बाद जब आप जार खोल कर देखें तो आपको आम का गाढ़ा पेस्ट दिखाई देगा| फिर जार में बचा हुआ अर्थात डेढ़ गिलास दूध, थोड़े से बर्फ के टुकड़े और स्वादनुसार चीनी डालकर एक बार फिर पीस लें|

यह भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनायें मलाई चाप का ये खास अंदाज जिसके स्वाद के मुरीद बच्चे से लेकर बड़े तक हो जाते हैं, आप भी आजमाएं इस मसालेदार डिश को और इसके मजे लें।

बस मेंगो शेक बनकर तैयार है गिलास में मेंगो शेक निकाल लें| उसके बाद गिलास में ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से गार्निश कर लें| अपने दोस्तों और परिवार के साथ ठंडे ठंडे मेंगो शेक का मजा लें|

- Advertisement -