मावा गुलाब जामुन रेसिपी हिंदी में | Mawa gulab jamun recipe in Hindi

मावा गुलाब जामुन कैसे बनायें | Mawa gulab jamun recipe in Hindi

शायद ही शादी या पार्टी हो जिसमे गुलाब जामुन ना बनते हो| मावे के गुलाब जामुन (Mawa gulab jamun recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते है| चलिए आज हम आपको मावा गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मावा गुलाब जामुन बनाने के लिए जरुरी सामान
डेढ़ कप मावा, आधा कप पनीर, आधा कप मैदा, पौन किलो चीनी, आधा चम्मच पीसी हुई हरी इलाइची, 8 बारीक कटे हुए काजू, 8 बारीक कटे हुए बादाम, घी

मावा गुलाब जामुन बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी और चीनी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| मिश्रण को पका कर चाशनी बना लें| जब चाशनी बन जाएं गैस बंद कर दें| एक बाउल में मावा और पनीर को मसल कर डाल दें| मावा और पनीर को अच्छी तरह से मसल मसल कर मिक्स कर लें| फिर बाउल में मैदा डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

एक कटोरी में बारीक कटे हुए हुए बादाम, काजू इलाइची पॉउडर और थोड़ा सा मावा डालकर मिक्स कर लें| मावे वाले मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर लोई बना लें| फिर लोई को थोड़ा सा फैला कर उसमे बारीक कटे बादाम वाले मिश्रण में थोड़ा सा मिश्रण रख कर लोई को बंद कर दें| लोई कोई बंद कर गोल आकार की गेंद बना लें|

इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से गेंद बना कर रख लें| फिर एक कड़ाही में गुलाब जामुन तलने के लिए घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब गुलाब जामुन डाल दें| कलछी की मदद से गुलाब जामुन को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| सभी गुलाब जामुन को तलकर निकाल लें|

यह भी पढ़ें: मटर कचौड़ी रेसिपी कैसे बनायें

तले हुए गुलाब जामुन को पहले से तैयार चाशनी में डाल दें| दो से तीन घंटे तक गुलाब जामुन को चाशनी में पड़े रहने दें| स्वादिष्ट मावा गुलाब जामुन बनकर तैयार हो गया है| गरमा गर्म गुलाब जामुन को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -