डार्क मेहंदी रचाने के टिप्स हिंदी में । Mehndi dark color tips in Hindi
शायद ही कोई लड़की या महिला हो जिसे मेहंदी लगाना पसंद ना हो। भारत में मेहंदी को शगुन का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी को महिला के श्रृंगार का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। बिना मेहंदी के कोई पर्व या विवाह पूर्ण नहीं होता है। वर्तमान में आपको मेहंदी के अलग अलग डिजाइन और लगाने के अलग अलग तरीके देखने को मिलते है।
लेकिन आज भी सभी महिलाओ की चाहत होती है उनकी मेहंदी डार्क से डार्क रचनी चाहिए। चलिए अब हम आपको मेहंदी को डार्क रचाने के कुछ तरीको के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है।
1 – गंदे हाथो में मेहंदी लगवाने से मेहंदी डार्क नहीं रचती है, इसीलिए मेहंदी लगाने से पहले हाथो को अच्छी तरह से धोकर और सुखा लें। मेहंदी लगाने से पहले हाथो पर मेहंदी का तेल लगाने से मेहंदी डार्क रचती है।
2 – मेहंदी डार्क रचाने के लिए मेहंदी को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। पंखे या कूलर के आगे जल्दी सुखाने से मेहंदी डार्क नहीं रचती है।
3 – मेहंदी घोलने के लिए सादे पानी की जगह ब्लैक टी का इस्तेमाल करने से मेहंदी काफी डार्क रचती है।
4 – मेहंदी सूखने के बाद मेहंदी को छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। हाथ से रगड़ कर छूटा दें। मेहंदी छुटाने के बाद कम से कम तीन से चार घंटे तक पानी में हाथ ना दें।
5 – मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथ में पेन किलर वाला बाम लगा कर कुछ देर के लिए हाथो को रजाई या कंबल के अंदर रख लें। ऐसा करने से हाथ में गर्मी आती है और मेहंदी डार्क रचती है।
6 – मेहंदी को शादी और पर्व से एक या दो दिन पहले लगानी चाहिए।