मिष्टी दोई रेसिपी हिंदी में | Mishti doi Recipe in Hindi

मिष्टी दोई कैसे बनायें । Mishti doi Recipe in Hindi

मिष्टी दोई बंगाल की सबसे फेमस डिश है| मिष्टी दोई (Mishti doi Recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है| चलिए आज हम आपको मिष्टी दोई बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

मिष्टी दोई रेसिपी हिंदी में

फुल क्रीम दूध1 लीटर
चीनीआधा कप
बारीक पीसी हुई हरी इलायचीचौथाई चम्मच
केसर के धागेचौथाई चम्मच
बादामबारीक कटे हुए
काजूबारीक कटे हुए
पिस्ताबारीक कटे हुए

मिष्टी दोई बनाने का तरीका

मिष्टी दोई बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें| दूध को लगातार चलते हुए पकाएं| धीमी आँच पर दूध को लगभग 30 मिनट तक बीच बीच में चलाते हुए पकाएं| 30 मिनट के बाद आप देखेंगे की दूध गाढ़ा और पक कर आधा रह गया है|

फिर दूध में चीनी डालकर मिलाते हुए पकाएं| जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएं तब गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें| लगभग 10 से 15 मिनट में दूध ठंडा हो जाता है| एक बाउल में दही, बारीक पीसी हरी इलायची और केसर के धागे डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| जब दूध ठंडा हो जाएं तब दूध में दही का मिश्रण डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: लौकी चना दाल रेसिपी हिंदी में

फिर मिट्टी के बने कुल्हड़ लेकर उनमे दूध और दही वाला मिश्रण कर दें| कुल्हड़ में ऊपर से बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें| फिर कुल्हड़ को रात भर के लिए फ्रिज में रख दें| अगले दिन दिन कुल्हड़ को फ्रिज में निकाल लें| स्वादिष्ट मिष्टी दोई बनकर तैयार है| ठंडी ठंडी मिष्टी दोई का मजा दोस्तों या परिवार के साथ लें|

- Advertisement -