मिक्स वेज सूप रेसिपी हिंदी में | Mix veg soup recipe in Hindi

मिक्स वेज सूप रेसिपी कैसे बनायें | Mix veg soup recipe in Hindi

मिक्स वेज सूप पौष्टिक होने के साथ साथ बहुत ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है| चलिए आज हम आपके साथ मिक्स वेज बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है|

- Advertisement -

मिक्स वेज सूप बनाने के लिए जरुरी सामान
एक मध्यम आकार की गाजर, एक कप बारीक घिसी हुई गोभी, आधा कप हरी मटर के दाने, एक शिमला मिर्च, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो या तीन चम्मच मक्खन, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, एक चम्मच चिली सॉस, आधे निम्बू का रस, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

मिक्स वेज सूप बनाने का तरीका

मिक्स वेज सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें| फिर गाजर को छीलकर घिस लें| उसके बाद शिमला मिर्च के बीज निकालकर बारीक टुकड़ो में काट लें| एक कप में तीन चम्मच पानी और एक चम्मच कॉर्न फ्लोर लेकर अच्छी तरह से घोल लें| एक कड़ाही में दो चम्मच मक्खन डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब मक्खन पिघल जाएं तब कड़ाही में अदरक का पेस्ट डालकर भून लें| उसके बाद सभी बारीक कटी हुई या घिसी हुई सब्जियाँ कड़ाही में डाल दें| किसी ढक्कन से ढक कर दो से तीन मिनट तक सब्जियों को धीमी आँच में पकाएं| उसके बाद कड़ाही में लगभग आधा लीटर पानी, काली मिर्च पॉउडर, चिली सॉस और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: मेयोनीज रेसिपी हिंदी में

लगातार चलाते हुए मिश्रण को पकाएं| जब मिश्रण में उबाल आ जाएं तब गैस की आँच धीमी कर दें| फिर पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| उसके बाद मिश्रण आधे नींबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और आधा चम्मच मक्खन डाल कर अच्छी तरह से मिला लें| मिक्स वेज सूप बनकर तैयार है|

- Advertisement -