मुरमुरा उपमा एक स्पेशल टाइप का उपमा हैं, आइए आज इसे बनाना सीखते हैं

मुरमुरा उपमा बनाने की विधि | Murmura Upma Recipe in Hindi

मुरमुरा उपमा एक बहुत आसानी से बनने वाला व्यंजन हैं। यह फ़ास्ट फ़ूड की तरह काम करता हैं। आप इसे देशी फ़ास्ट फ़ूड कह सकते हैं। इसे नाश्ते के रूप में चाय के साथ परोसना ज्यादा अच्छा रहता है। यह आपके किचन में मौजूद सामग्री से ही बन जाता हैं। चलिए अब इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाना सीखते हैं।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
टमाटर – 1 कटा हुआ
पानी – ज़रुरत के अनुसार
भुनी मूंगफली – 1 कप
भुना हुआ चना दाल पाउडर – 2 छोटे चम्मच
गाजर – 1/2 कद्दूकस किया हुआ
धनिया पत्ती – गार्निशिंग के लिए
मुरमुरे – 2 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
उड़द की दाल – 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के दाने – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
हरी मिर्च – 3 चीरा हुआ
प्याज – 2 बारीक कटे हुए
नमक – स्वादानुसार

मुरमुरा उपमा बनाने की विधि

एक कटोरा में मुरमुरा लीजिए। इसे पांच मिनट के लिये पानी में भिगो दीजिये। फिर पानी को छान लें। इसे एक तरफ रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें उड़द दाल, सरसो के दाने, हल्दी पावडर, हींग, हरी मिर्च और प्याज़ डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर दो मिनट के लिए भूनें।

अब इसमें नमक और टमाटर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे दो मिनट तक भून लें। फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें भीगे हुए मुरमुरे को हथेली से पानी निचोड़ कर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें गाजर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।

यह भी पढ़े: चना ओट्स पैनकेक बच्चों के लिए एक बेहतरीन लज़ीज व्यंजन है, आइए इसे बनाना सिखाते है

अब इसमें भुना हुआ चना पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और धनिया पत्ती से गार्निश करके प्लेट में निकाल लें। इस तरह स्पेशल टाइप का उपमा ‘मुरमुरा उपमा’ बनकर तैयार है। आप इसे खुद भी खाए और अपने परिवार और दोस्तों को भी खिलाए।

- Advertisement -