रोगन जोश मटन कैसे बनायें । Mutton rogan josh recipe in Hindi
अगर आप मटन खाने के शौकीन है तो आज बनाएं रोगन जोश मटन (Mutton rogan josh recipe in Hindi)। चलिए अब हम आपको रोगन जोश मटन बनाने की रेसिपी बता रहे है।
[table id=43 /]
मटन रोगन जोश बनाने का तरीका
रोगन जोश मटन बनाने के लिए सबसे पहले मटन के टुकड़ो को साफ करके अच्छी तरह से धो लें। एक बाउल में मटन के टुकड़ें, दही और लाल मिर्च डालकर सब चीजों अच्छी तरह से मिक्स करके दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
फिर कड़ाही में जीरा, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा, तेज पत्ता, हरी इलायची डालकर एक मिनट तक भून लें। उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर कड़ाही में अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स करते हुए पकाएं।
जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में बादाम का पेस्ट और स्वादनुसार नमक डाल दें। एक मिनट बाद मैरिनेट किया हुआ मटन कड़ाही में डालकर मिक्स करते हुए पकाएं। पाँच मिनट पकाने के बाद कड़ाही में जरुरत के अनुसार पानी डालकर पकाएं।
यह भी पढ़ें: मशरूम दो प्याजा रेसिपी हिंदी में
जब पानी में उबाल आने लगे तब गैस की आँच धीमी कर दें। जब मटन अच्छी तरह पक जाएं तब गैस को बंद कर दें। कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें। स्वादिष्ट रोगन जोश मटन बनकर तैयार है। रोगन जोश मटन को नान या रोटी और चावल के साथ सर्व करें।








