किसी भी शुभ अवसर पर अब आप अपने घर पर भी बना सकते हैं नारियल के लड्डू, जानें यहाँ इसकी विधि और आजमाएं।

नारियल के लड्डू बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Nariyal ke laddu recipe in Hindi

आज हम आपको नारियल के लड्डू की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

नारियल के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, डेढ़ कप बूरा, एक कप मावा, चौथाई कप बारीक कटे हुए बादाम, चौथाई कप बारीक कप काजू, एक चम्मच चिरौंजी, चार या पाँच कूटी हुई हरी इलाइची,

नारियल के लड्डू बनाने का तरीका और विधि

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब कड़ाही गर्म हो जाएं तब उसमे मावा डाल दें| धीमी आँच पर मावे को लगातार चलाते हुए भून लें| मावे को तब तक भूनें जब तक मावा भून कर हल्का ब्राउन ना हो जाएं| जब मावा अच्छी तरह से भून जाएं तब गैस बंद कर दें और मावे को ठंडा होने दें|

जब मावा हल्का गर्म रह जाएं तब मावे में बुरा डाल दें, ख्याल रखें की माँ ज्यादा गर्म ना हो वरना बूरा डालने के बाद बूरा पिघल सकता है| बुरा डालने के बाद हाथो की मदद से मावा और बूरा दोनों को अच्छी तरह से मिला लें| फिर उसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, चिरौंजी और पिसा हुआ इलायची पॉउडर डाल दें|

यह भी पढ़ें: मटन का ये खास अंदाज होता है है स्वाद में बहुत ही लाजवाब, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं पसंद, आप भी इसे बनायें और चखें।

फिर सब चीजों को हाथो से अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर उसके बाद कड़ाही में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथ से दबाकर गोल गोल लड्डू बना लें| लड्डू बनाने के बाद उसके ऊपर नारियल का बुरादा डाल दें| बस इसी तरह से बचे हुए मिश्रण के लड्डू बना लें| स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनकर तैयार है| बचे हुए नारियल के लड्डू को एक एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें|

- Advertisement -