इडली और डोसे के साथ परोसी जाने वाली इस इमली की चटनी का स्वाद कर किसी को पसंद आता है, आप भी इसे अपने घर पर आजमाएं।

नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी | Nariyal ki chutney recipe in Hindi

अधिकतर साउथ इंडियन डिशेस नारियल की चटनी के साथ सर्व की जाती है, नारियल की चटनी सभी को काफी ज्यादा पसंद होती है| चलिए आज हम आपको बेहद आसान तरीके से नारियल की चटनी की रेसिपी बनाने का तरीका शेयर कर रहे है|

- Advertisement -
   

नारियल की चटनी बनाने के लिए जरुरी सामान
बारीक कटा हुआ आधा कच्चा नारियल, चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक कप दही, आधा चम्मच राई, चार से पाँच करी पत्ता, तेल, लाल मिर्च पॉउडर, बारीक काटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और स्वादनुसार नमक

नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी और तरीका

नारियल की चाटनी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी का जार लेकर उसमे बारीक कटे हुए नारियल के टुकड़ें डाल दें| फिर मिक्सी के जार में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, स्वादनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डाल दें|

फिर सब चीजों बारीक पीस लें, उसके बाद दही डालकर एक बार फिर से पीस लें| जब सब चीजें अच्छी तरह से पीस जाएं तब एक कटोरे में चटनी को निकाल लें| नारियल की चटनी लगभग तैयार है अब इस चटनी में तड़का लगाएंगे| सबसे पहले एक करछी लेकर उसमे थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें|

यह भी पढ़ें: हरा भरा कबाब एक बेहद ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप आसानी के साथ अपने घर पर भी बना सकते हैं, इसे जरूर आजमाएं।

जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे राई के दाने डालकर तड़का लें। उसके बाद करी पत्ता और सुखी साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लें| जब सब चीजे अच्छी तरह से भून जाएं तो इस तड़के को चटनी में डाल दें| स्वादिष्ट नारियल की चटनी बनकर तैयार है| नारियल की चटनी को डोसा या इडली के साथ सर्व करें|

- Advertisement -