किसी भी व्रत या पूजा में प्रसाद के रूप में परोसी जाने वाला पंचामृत हर किसी को बहुत ही भाता है, जाने इसे बनाने का तरीका और किसी भी शुभ मौके पर आजमाएं।

पंचामृत बनाने की रेसिपी हिंदी में | Panchamrit recipe in Hindi

आज हम आपको पंचामृत बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

पंचामृत बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग दो कटोरी दही, एक कटोरी दूध, आधा कप बारीक पीसी हुई चीनी, दो चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, दो चम्मच बारीक कटे हुए काजू, दो चम्मच किशमिश, दो से तीन चम्मच कटे हुए मखाने, 6 से 8 तुलसी के पत्ते, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच घी

पंचामृत बनाने की रेसिपी और तरीका

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही को डाल लें| उसके बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें| उसके बाद दही वाले बाउल में दूध डालकर हल्का सा मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में बारीक पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| अगर आपके पास बारीक पीसी हुई चीनी नहीं है तो आप घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीनी को मिक्सी में पीस कर इस्तेमाल सकते है|

उसके बाद मखानो के दो या चार टुकड़ें करके बाउल में डाल दें| ख्याल रखें साबुत मखाने ना डालें| फिर बाउल में बारीक कटे हुए बादाम डालें| बारीक कटे हुए हुए काजू डाल दें| बाउल में किशमिश डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए चला लें| फिर बाउल में एक चम्मच शहद और देसी घी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: मात्र मैदा और कुछ घर पर मौजूद सामग्री से ही बिना किसी झंझट के बना सकते हैं पैन केक, जिसे बच्चे बहुत ही पसंद करते हैं।

उसके बाद तुलसी के पत्ते लेकर सबसे पहले उन पत्तो को पानी से अच्छी तरह से धो लें| तुलसी के पतों को धोने के बाद पंचामृत में तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| बस स्वादिष्ट पंचामृत बनकर तैयार हो गया है| गर्मियों के मौसम में पंचामृत को आधे से एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| उसके बाद ठंडा ठंडा पंचामृत सर्व करेंl

- Advertisement -