अगर आप रेस्टूरेंट वाला फील अपने घर पर लेना चाहते है तो ऐसे बनाए स्वादिष्ट पनीर सैंडविच

पनीर सैंडविच बनाने की विधि | Paneer Sandwich Recipe in Hindi

पनीर सैंडविच झटपट से तैयार होने वाला खाद्य पदार्थ है। यह प्रोटीन विटामिन से भरपूर एक हेल्दी डिश है। यह स्वाद में लाजवाब होने के कारण बच्चों का पसंदीदा भोजन में से एक है। इसे बच्चे टिफिन या लंच बॉक्स में स्कूल ले जाना ज्यादा पसंद करते है। यह नाश्ते के लिए भी एक आदर्श भोजन है। इसे चटनी के साथ खाने में ज़्यादा मज़ा आता है। चलिए अब इस रेसिपी को बनाना सीखते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
टमाटर – 4 स्लाइस
खीरा – 5 स्लाइस
लाल मिर्च फ्लेक्स – आवश्यकता अनुसार
टोमेटो केचप – आवश्यकता अनुसार
वेज मेयोनेज़ – आवश्यकतानुसार
पनीर – 1 कप चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
मिक्स्ड हर्ब्स – ज़रुरत के अनुसार
शेजवान सॉस – 2 चम्मच
वेज मेयोनेज़ – 1 चम्मच
ब्रेड – 3 स्लाइस
मक्खन – आवश्यकतानुसार

पनीर सैंडविच बनाने की विधि

एक पैन ले। उसमें मक्खन गरम करें। उसमें पनीर डालें और उसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें मिक्स हर्ब्स और रेड चिल्ली फ्लेक्स डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें। एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें।

अब एक कटोरा में टोमैटो केचप, शेजवान सॉस, वेज मेयोनीज, मिक्स्ड हर्ब्स और रेड चिल्ली फ्लेक्स लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें भुना हुआ पनीर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक तरफ रख दें। अब ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन लगा ले। इस बीच, एक तवा गरम करें। मक्खन लगा ब्रेड स्लाइस इस पर डालें।

यह भी पढ़े: शेज़वान ब्रेड पकोड़ा एक खास तरह का खाद्य पदार्थ है, पकोड़ा खाने के शौकीन लोगों को ज़रूर इसे एक बार आज़माना चाहिए

इसे दोनों तरफ से 40 सेकंड तक हल्का सुनहरा भूरा होने तक सेंके। हो जाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब एक ब्रेड स्लाइस पर बटर लगाएं। इस पर तैयार पनीर मिश्रण डालें। अब इसे दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें। इसमें टोमेटो केचप और वेज मेयोनीज लगाएं। उस पर टमाटर की स्लाइस रखें। उस पर मिक्स्ड हर्ब्स और रेड चिल्ली फ्लेक्स छिड़कें। फिर इसके ऊपर खीरे के टुकड़े रखें। इसे तीसरी ब्रेड स्लाइस से ढककर काट लें। इस विधि से पनीर सैंडविच बनकर तैयार है।

- Advertisement -