शेज़वान ब्रेड पकोड़ा एक खास तरह का खाद्य पदार्थ है, पकोड़ा खाने के शौकीन लोगों को ज़रूर इसे एक बार आज़माना चाहिए

शेज़वान ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि | Schezwan Bread Pakoda Recipe in Hindi

शेज़वान ब्रेड पकोड़ा पनीर से बना एक स्वादिष्ट डिश है। यह बड़ी आसानी से बनने वाला चटपटा व्यंजन है। इसे सामान्यतः सुबह-शाम नाश्ते के रूप में खाया जाता है। आप इसे चाय या काफ़ी के साथ ले सकते हैं। यह बच्चों का पसंदीदा भोजन है। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते है। आप इसे अपने बच्चों को लंच बॉक्स में भी दे सकते है। चलिए अब इस रेसिपी को बनाने का तरीका सिखाते है।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीज़ें
शेजवान चटनी – 2 चम्मच
पनीर – जरूरत के अनुसार कद्दूकस किया हुआ
ब्रेड – 2 स्लाइस
हरी चटनी – आवश्यकता अनुसार
तेल – तलने के लिए
बेसन – 3 कप
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
पानी – ज़रुरत के अनुसार
उबले आलू – 4 छील कर मैश किया हुआ
आमचूर पाउडर – 1 चम्मच
चाट मसाला – 1 चम्मच
हरा धनिया – एक मुट्ठी
अदरक हरी मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच

शेज़वान ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि

अच्छी तरह मैश किए हुए आलू को एक कटोरा में रख लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, आमचूर, चाट मसाला, हरा धनिया और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। तैयार आलू की मिक्सचर को एक प्याले में निकाल लीजिए। इसमें शेजवान चटनी और पनीर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक तरफ रख दें। अब एक बड़े प्याले में बेसन लीजिए।

इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और आजवाइन को हथेलियों के बीच रगड़ कर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक गांठ रहित और मध्यम स्थिरता वाला मिक्सचर तैयार करने के लिए इसमें धीरे-धीरे पानी डालें। अब दोनों ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं। अब पहले वाला तैयार मिक्सचर को एक ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं। इसे दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें। इसे दबाएं और त्रिकोण आकार में दो टुकड़ों में काट लें।

यह भी पढ़े: ठंड के मौसम में शरीर को आवश्यक ऊर्जा के लिए ‘बेसन कचौरी’ बेहद बढ़िया व्यंजन है, आइए सीखते हैं इसे बनाने का तरीका

अब इसे बेसन के तैयार मिक्सचर में डूबाकर के चारों तरफ से अच्छे से कोट कर लें। इसी बीच एक पैन में तेल गर्म करें। तैयार ब्रेड स्लाइस को गरम तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर तलें। एक बार इसकी ऊपरी सतह हल्की सुनहरी भूरी हो जाए तो इसे एक खांचेदार चम्मच से पलट दें। इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी और हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। हो जाने के बाद इसे प्लेट में निकालकर काट लें। इस तरह शेज़वान ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार होता है।

- Advertisement -