प्याज का परांठा रेसिपी हिंदी में । Pyaz ka paratha recipe in Hindi
रोज रोज सादा परांठा खाकर बोर हो गए है तो आज अपने परिवार के लिए बनाए स्वादिष्ट प्याज का परांठा (Pyaz ka paratha recipe in Hindi)। चलिए आज हम आपको घर पर प्याज का परांठा बनाने की रेसिपी बता रहे है।
प्याज का परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप गेहूं का आटा, दो बारीक कटी हुई प्याज, चौथाई चम्मच जीरा, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच गरम मसाला पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
प्याज का परांठा बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डालकर भून लें। जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर भून लें। उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनियाँ पॉउडर, गरम मसाला पॉउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
चार से पाँच मिनट तक धीमी आंच पर भूनने के बाद गैस को बंद कर दें। मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। एक बाउल में गेंहू का आटा, दो चम्मच तेल, प्याज वाला मिश्रण और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। जरुरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
उसके बाद गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। एक तवे को गर्म होने के लिए रख दें। गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें। सूखे आटे की मदद से लोई को बेल लें। बेलें हुए परांठे को गर्म तवे पर डाल दें।
जब परांठा ऊपर से सख्त हो जाएं तब परांठे को पलट दें। परांठे के दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें। जब परांठा सिक जाएं तब प्लेट में निकाल लें। बस स्वादिष्ट प्याज का परांठा बनकर तैयार है।








