दक्षिण भारत की इस बेहद ही लोकप्रिय डिश रसम का स्वाद होता है बड़ा ही अनोखा और लाजवाब, जानिए इसे आसानी के साथ अपने घर पर ही बनाने का तरीका और आजमा कर देखें।

रसम बनाने की रेसिपी हिंदी में । Rasam recipe in Hindi

अगर आप साउथ इंडियन डिशेज को पसंद करते है तो आपने कभी ना कभी स्वादिष्ट रसम (Rasam recipe in Hindi) जरूर खाया होगा। चलिए आज हम आपको घर पर रसम बनाने की रेसिपी बता रहे है।

रसम बनाने के लिए जरुरी सामान
एक चम्मच जीरा, एक चम्मच काली मिर्च, 10 लहसुन की कली, दो चम्मच धनियाँ, एक चम्मच सरसो के दाने, दो साबुत लाल मिर्च, छह करी पत्ते, दो चुटकी हींग, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, एक लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च, आधा कप इमली का अर्क, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

- Advertisement -

रसम बनाने का तरीका

रसम बंनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में जीरा, काली मिर्च, धनियाँ और लहसुन की छिली हुई कलियाँ डालकर पीस लें। ख्याल रखें मिक्सी के जार में पानी नहीं डालना है। लहसुन के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में सरसो के दाने, साबुत लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डालकर भून लें। एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में लहसुन वाला पेस्ट डालकर भून लें। एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ टमाटर, हल्दी पॉउडर, लम्बाई में कटी हुई मिर्च और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स करते हुए पकाएं।

यह भी पढ़ें: राजस्थानी दाल ढोकली एक बड़ी ही स्वादिष्ट डिश है जिसे भारत के कई प्रांतों में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है, जानिए इसे आसानी के साथ घर पर बनाने क तरीका और आजमाएं।

जब टमाटर पक कर मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में इमली का अर्क और 3 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं। कड़ाही को ढक्कन से ढककर लगभग 8 से 10 मिनट तक पकाएं। उसके बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट बाद गैस को बंद कर दें। बस स्वादिष्ट रसम बनकर तैयार हो गई है। गरमा गर्म रसम को चावलों के साथ सर्व करें।

- Advertisement -