रवा उपमा रेसिपी हिंदी में | Rava upma recipe in Hindi

रवा उपमा कैसे बनायें । Rava upma recipe in Hindi

उपमा काफी कम समय में बनने वाली साऊथ इंडियन डिश है| उपमा कई प्रकार से बनाया जाता है लेकिन रवा उपमा (Rava upma recipe in Hindi) की बात अलग है| चलिए आज हम आपके साथ रवा उपमा बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है|

- Advertisement -
   

रवा उपमा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप रवा, एक चम्मच उड़द दाल, एक चम्मच चना दाल, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटे हुआ टमाटर, दो बारीक कटी हुई गाजर, आधी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, दो चम्मच मटर के दाने, दस फ्राई काजू, 10 करी पत्ता, दो चुटकी हींग, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक कटे हुआ हरा धनियाँ, आधे नींबू का रस, जरुरत के अनुसार घी, स्वादनुसार नमक

रवा उपमा बनाने का तरीका

रवा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी पिघल जाएं तब कड़ाही में रवा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें| जब रवा भून जाएं तब रवा को एक प्लेट में निकाल लें| उसके बाद कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब घी पिघल जाएं तब कड़ाही में राई, हींग, उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता डालकर भून लें| जब दाल हल्की भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक घिसा हुआ अदरक डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटे हुआ टमाटर, मटर दाने और शिमला मिर्च डालकर पकाएं|

यह भी पढ़ें: पपीता मिल्क शेक रेसिपी हिंदी में

दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में लगभग डेढ़ कप पानी डालकर मिक्स कर लें| जब पानी में उबाल आने लगे तब कड़ाही में भूनी हुई रवा डालकर मिला दें| बीच बीच में चलाते हुए कड़ाही को ढककर लगभग 10 मिनट तक पकाएं| फिर गैस को बंद कर दें और कड़ाही में नींबू का रस और बारीक कटे हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला दें| टेस्टी रवा उपमा बनकर तैयार हो गया है|

- Advertisement -