सेवइयों का ये खीर बड़ी ही स्वादिष्ट डिश है जिसे आप किसी भी सुबह मौके पर बड़ी आसानी के साथ अपने घर पर बना सकते हैं, जानिए इसे बनाने का तरीका और आजमाइए।

सेवइयां खीर बनाने की रेसिपी हिंदी में । Seviyan kheer recipe in Hindi

चावलों की खीर आपने बहुत बार खाई होगी आज अपने परिवार के लिए बनाएं स्वादिष्ट सेवइयां खीर (Seviyan kheer recipe in Hindi)। चलिए अब हम आपके साथ सेवइयां खीर बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है।

- Advertisement -
   

सेवइयां खीर बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप सेवई, एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक चम्मच काजू, एक चम्मच किशमिश, स्वादनुसार चीनी, जरुरत के अनुसार घी, पाँच बारीक कटे हुए बादाम, चार बारीक पीसी हुई हरी इलायची, दो चम्मच बारीक घिसा हुआ नारियल

सेवइयां खीर बनाने का तरीका

सेवइयां खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी डाल कर गर्म होने के ले रख दें। जब घी गर्म हो जाएं तब कड़ाही में सेवइयां डालकर धीमी आँच पर भूने। सिवइयां को चमचे की मदद से लगातार चलाते हुए भूने। जब सिवइयां गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब सिवइयां को एक प्लेट में निकाल लें।

उसके बाद एक भगोने में दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आने लगे तब गैस की आँच कम करके भगोने में सिवइयां डाल दें। सिवइयां को लगातार चलाते हुए पकाएं। जब सिवईं मुलायम हो जाएं तब भगोने में स्वादनुसार चीनी डालकर पकाएं। दो से तीन मिनट पकाने के बाद भगोने में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक पिसा इलायची पॉउडर और किशमिश डालकर पकाएं।

यह भी पढ़ें: गुजरात की बेहद ही लोकप्रिय सेव खमानी की डिश को बच्चे से लेकर बड़े सभी बहुत ही पसंद के साथ खाते हैं, जानिए इसे आसानी से बनाने का तरीका और आजमा कर देखें।

पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। स्वादिष्ट सेवइयां खीर बनकर तैयार है। गरमा गर्म सेवइयां खीर को प्याली में निकालकर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। अगर आप ठंडी खीर खाना चाहते है तो खीर को तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें उसके बाद ठंडी ठंडी खीर का मजा लें।

- Advertisement -