मात्र चार या पांच ब्रेड और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ घर पर बनायें ये शाही टुकड़ा की डिश, जानें इसकी विधि और लें इसके मजे अपने परिवार के साथ।

शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Shahi tukda recipe in Hindi

आज हम आपको शाही टुकड़ा की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

शाही टुकड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
चार या पांच ब्रेड के पीस, एक कप चीनी, आधा लीटर दूध, केसर, चार हरी इलाइची बारीक पीसी हुई, एक चम्मच चिरोंजी, चार बादाम बारीक कटे हुए, 10 बारीक कटे हुए काजू, आधा कप देशी घी

शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी और तरीका

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी तैयार करनी है| चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में आधा कप पानी और एक कप चीनी डालकर पकने दें| जब एक तार की चाशनी बन जाएं तब गैस बंद कर दें| उसके बाद एक भगोना लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में दूध डालकर गर्म होने दें, जब दूध उबल जाएं तब गैस की आँच मध्यम करके दूध को तब तक पकाएं जब तक दूध चौथाई ना रह जाएं|

उसके बाद भगोने के चारो तरफ जमी मलाई को उतर कर दूध में मिला दें| फिर उसमे स्वादनुसार चीनी और बारीक पिसा हुआ इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण को रबड़ी जैसा बना लें| उसके बाद ब्रेड का एक पीस लेकर उसे तिकोने आकार में काट लें, फिर घी की मदद से ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें|

यह भी पढ़ें: रेस्टुरेंट के अंदाज वाले सांबर वड़ा को अब अपने घर पर भी बेहद ही आसानी के साथ बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

उसके बाद ब्रेड के पीस को पहले से तैयार चाशनी में अच्छी तरह से डुबो दें| लगभग 15 से 20 सेकंड दुबे रहने दें फिर ब्रेड के पीस को एक प्लेट में निकाल लें| ब्रेड के सारे पीस को इसी तरह से फ्राई करके चाशनी में डुबो कर निकाल लें| उसके बाद प्रत्येक ब्रेड के पीस पर लगभग एक या दो चम्मच दूध का रबड़ी वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला लें| उसके बाद ब्रेड के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह से गार्निश करके परोसें|

- Advertisement -