शकरपारे बनाने की रेसिपी | Shakarpara recipe in Hindi
आज हम आपको मीठे शकरपारे बनाने की रेसिपी बता रहे है
मीठे शकरपारे बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग दो कप मैदा, तेल, एक कप चीनी और तीन या चार बारीक कूटी हुई हरी इलाइची, चौथाई कप घी
शकरपारे बनाने का तरीका और विधि
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें| फिर घी को पिघलाकर मैदा में डालकर हाथो से अच्छी तरह से मिला लें| मिश्रण में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ कर आधे घंटे के लिए रख दें| आधे घंटे बाद आटे को दोबारा से गूंथ कर आटे के दो हिस्से कर लें| एक हिस्से को लेकर लोई बना लें| फिर इस लोई को बेलन की मदद से थोड़ी सी मोटी शीट के रूप में बेल लें|
फिर चाकू की मदद से मनपसंद आकार में शकरपारे काट लें| शकरपारों को काट कर एक प्लेट में अलग अलग करके रखे लें| उसके बाद एक कड़ाही लेकर उसमे शकरपारे तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म गर्म हो जाएं तब उसमे कटे हुए शकरपारे डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें| फिर फ्राई हुए शकरपारों को एक प्लेट में निकाल लें|
एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए पानी, इलाइची पॉउडर और चीनी डालकर पकने रख दें| जब एक तार की चाशनी बन जाएं तब गैस बंद कर दें| जब चाशनी थोड़ी ठंडी हो जाएं तब उसमे शकरपारे डालकर अच्छी तरह से मिला लें| जब शकरपारों में चाशनी अच्छी तरह से लिपट जाएं तब शकरपारों को चाशनी में से निकालकर किसी प्लेट में रख लें|
चाशनी में लिपटे हुए शकरपारों को बीच बीच में चलाते रहे वरना शकरपारे आपस में चिपक जाएंगे| बस मीठे शकरपारे बनकर तैयार हैं, जब मन करें तब शकरपारे खाएं| बचे हुए शकरपारों को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें|