स्ट्रॉबेरी शेक रेसिपी हिंदी में । Strawberry shake recipe in Hindi

स्ट्रॉबेरी शेक कैसे बनायें । Strawberry shake recipe in Hindi

स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी, फॉलिक एसिड, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम इत्यादि हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते है। स्ट्रॉबेरी शेक (Strawberry shake recipe in Hindi) बनाने में बहुत ज्यादा आसान और बहुत ज्यादा टेस्टी होता है। चलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए जरुरी सामान
10 स्ट्रॉबेरी, एक गिलास दूध, स्वादनुसार चीनी, दो चम्मच वनीला आइसक्रीम, आधा चम्मच टूटी फ्रूटी, आधा चम्मच चोको चिप्स, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, एक चम्मच किशमिश

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने का तरीका

स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी स्ट्रॉबेरी के ऊपर का डंठल तोड़ लें। फिर स्ट्रॉबेरी को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। अच्छी तरह से धोने के बाद स्ट्रॉबेरी को दो भागो में काट लें। उसके बाद एक मिक्सी के जार में कटी हुई स्ट्रॉबेरी और आधा दूध और चीनी डालकर महीन पेस्ट बना लें।

उसके बाद बचा हुआ दूध और वनीला आइसक्रीम डालकर एक बार फिर से मिक्सी को घुमा दें। जब सब चीजें अच्छी तरह से पीस जाएं तब शेक को एक गिलास में निकाल लें। बस स्ट्रॉबेरी शेक बनकर तैयार हो गया है लेकिन स्ट्रॉबेरी शेक पीने का मजा ठंडा पीने में है।

यह भी पढ़ें: वेजिटेबल कटलेट रेसिपी हिंदी में

उसके बाद गिलास में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डाल कर मिला दें। गिलास को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। दो घंटे बाद गिलास के ऊपर टूटी फ्रूटी और चोको चिप्स डालकर सर्व करें।

- Advertisement -