तिल और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ अब अपने घर पर ही बना सकते हैं बेहद ही स्वादिष्ट लगने वाले तिल के लड्डू, किसी भी मौके पर आजमाएं।

तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Til ke laddu recipe in Hindi

- Advertisement -
   

आज हम आपको तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे है

तिल के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग दो कप तिल, एक कप बारीक कूटा हुआ गुड़, एक चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, एक चम्मच बारीक कटे हुए काजू, पाँच बारीक पीसी हुई हरी इलाइची, घी

तिल के लड्डू बनाने का तरीका और विधि
तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट में तिल निकालकर उन्हें साफ कर लें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| जब कड़ाही गर्म हो जाएं तब माध्यम आंच करके तिल को कड़ाही में डाल दें| चमचे से लगातार चलाते हुये तिल को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें| जब तिल भून जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लें| जब तिल ठंडे हो जाएं तब तिल को दो भागो में बाँट लें|

मिक्सी के जार में आधे तिल डालकर दरदरा पीस लें| फिर इन दरदरे पीसे हुए तिल को साबुत तिल में मिला दें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| जब कड़ाही गर्म हो जाएं तब उसमे कूटा हुआ गुड़ डाल कर गैस की आंच धीमी कर दें| जब अच्छी तरह से पिघल जाएं तब गैस को बंद कर दें| जब गुड़ हल्का गर्म रह जाएं तब उसमे तिल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: बिहार और भारत के उत्तरी राज्यों में बेहद ही चाव से खायी जाने वाले ठेकुआ का स्वाद हर बच्चे से बड़े तक को पसंद आता है। त्योहारों पर खासकर बनने वाली इस रेसिपी को आप भी आजमाएं।

उसके बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए बादाम,काजू और इलाइची पॉउडर डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| फिर जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाएं तब हाथो में थोड़ा सा घी या तेल लगाकर चिकना कर लें| फिर कड़ाही में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथो की मदद से गोल लड्डू बना लें| बस स्वादिष्ट तिल के लड्डू बनकर तैयार है, जब आपका मन हो तिल के लड्डू का मजा लें|

- Advertisement -